27 C
Jabalpur
July 10, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

भोंगाद्वार वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का अपर आयुक्त देवेंद्र सिंह चैहान ने किया औचक निरीक्षण, बारीकी से परखी पेयजल आपूर्ति व्यवस्था


जबलपुर। नागरिकों को स्वच्छ और निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज अपर आयुक्त देवेंद्र सिंह चैहान ने भोंगाद्वार वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्लांट के संचालन से लेकर जल वितरण व्यवस्था की बारीकियों को गंभीरता से समझा और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
*प्लांट की कार्यप्रणाली का लिया जायजा*
निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त देवेंद्र सिंह चैहान ने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के विभिन्न चरणों – राॅ-वाटर पंपिंग, सेडिमेंटेशन, फिल्ट्रेशन और क्लोरिनेशन प्रोसेस को करीब से देखा। उन्होंने पानी की शुद्धता जांचने वाली लैब का भी अवलोकन किया और इस बात पर विशेष जोर दिया कि नागरिकों तक पहुंचने वाला पानी पूरी तरह स्वच्छ, सुरक्षित और मानकों के अनुरूप होना चाहिए।
*अधिकारियों को दिए महत्वपूर्ण निर्देश*
अपर आयुक्त ने प्लांट के सुचारू संचालन के लिए अधिकारियों और तकनीकी स्टाफ की पीठ थपथपाई, साथ ही भविष्य की तैयारियों को लेकर निर्देश दिये कि पेयजल की शुद्धता की नियमित अंतराल पर जांच की जाए। शहर के सभी हिस्सों में निर्धारित समय पर और पर्याप्त दबाव के साथ पानी की सप्लाई सुनिश्चित हो। बिजली कटौती या तकनीकी खराबी की स्थिति से निपटने के लिए बैकअप सिस्टम को हमेशा अलर्ट मोड पर रखा जाए। भोंगाद्वार प्लांट हमारी जल आपूर्ति व्यवस्था की रीढ़ है, इसलिए इसके संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। टीम बेहतर काम कर रही है, और हम इसे और अधिक आधुनिक व सुदृढ़ बनाएंगे।

अन्य ख़बरें

नगर निगम का जल संरक्षण अभियान शुरू, शहर में 1500 सोकपिट बनेंगे, भूजल बढ़ाने पर जोर

Newsdesk

हनुमानताल वार्ड में 87 लाख के विकास कार्यों का शुभारंभ गोविंदगंज स्कूल में बनेंगे नए कक्ष

Newsdesk

जर्जर स्कूल भवन में पढ़ने को मजबूर छात्र, हादसे की आशंका से डरे अभिभावक

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading