July 12, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

पाटन सिविल अस्पताल में शराबियों का तांडव, डॉक्टर-स्टाफ से मारपीट, इमरजेंसी वार्ड में तोड़फोड़

जबलपुर। पाटन स्थित सिविल अस्पताल में मंगलवार देर रात तीन शराबी युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। आरोपियों ने इमरजेंसी वार्ड में घुसकर तोड़फोड़ की, ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ से अभद्रता की तथा विरोध करने पर सुरक्षा गार्ड और ड्रेसर के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। घटना के बाद तीनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पाटन पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, सिविल अस्पताल पाटन में पदस्थ चिकित्सा अधिकारी डॉ. मयूर विश्वरूप की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मंगलवार रात करीब 10:50 बजे वह इमरजेंसी वार्ड में एक महिला मरीज का उपचार कर रहे थे। इसी दौरान शंभू सेन और टीटू सेन नामक दो युवक शराब के नशे में अस्पताल पहुंचे और इमरजेंसी वार्ड के मुख्य गेट पर लात मारकर अंदर घुस गए।
अंदर आते ही दोनों आरोपियों ने डॉक्टर और अस्पताल स्टाफ से विवाद शुरू कर दिया। हालात बिगड़ते देख सुरक्षा गार्ड ऋषि प्रजापति ने उन्हें शांत रहने और कैजुअल्टी कक्ष में जाने की सलाह दी, लेकिन आरोपी भड़क गए और गार्ड के साथ मारपीट करने लगे।
इसी दौरान उनका तीसरा साथी शंकर सेन भी मौके पर पहुंच गया। तीनों आरोपियों ने मिलकर कैजुअल्टी कक्ष में घुसकर डॉ. मयूर विश्वरूप से अभद्रता की और उनके साथ मारपीट करने का प्रयास किया। बीच-बचाव करने पहुंचे ड्रेसर दिलीप रजक और अन्य कर्मचारियों के साथ भी धक्का-मुक्की और मारपीट की गई, जिससे सुरक्षा गार्ड और ड्रेसर घायल हो गए।
घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पाटन पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शंभू सेन, टीटू सेन और शंकर सेन के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। अस्पताल कर्मियों ने घटना की निंदा करते हुए अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी किए जाने की मांग की है।

अन्य ख़बरें

युवाओं के सपने को साकार करने के लिए प्रयास करेगी सरकार: सीएम मोहन यादव

Newsdesk

940 से अधिक शराब की बोतल-पाव जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

जनभागीदारी से जबलपुर स्वच्छता के क्षेत्र में अग्रणी स्थान प्राप्‍त करेगा: गोंटिया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading