28.5 C
Jabalpur
July 15, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

गोरैयाघाट में बनने वाला स्वास्थ्य केंद्र होगा 30 बिस्तरों का अस्पताल

विधायक अशोक रोहाणी ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश
जबलपुर। कैंट विधायक अशोक रोहाणी ने बुधवार को नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज के साथ गोरैयाघाट स्थित नव निर्मित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अमृत योजना फेस-2 के तहत निर्माणाधीन पानी की टंकी का भी जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान विधायक को बताया गया कि गोरैयाघाट में 6 बिस्तरों वाले शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण किया जा रहा है। क्षेत्र की बढ़ती आबादी और स्वास्थ्य सुविधाओं की आवश्यकता को देखते हुए विधायक अशोक रोहाणी ने पीआईयू के कार्यपालन यंत्री मनीष शर्मा को इस स्वास्थ्य केंद्र को 30 बिस्तरों के अस्पताल के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव (एस्टीमेट) तैयार करने के निर्देश दिए।
विधायक रोहाणी ने कहा कि अस्पताल के उन्नयन के लिए जितने भी बजट की आवश्यकता होगी, उसे राज्य शासन से स्वीकृत कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार आम नागरिकों को उनके निवास के निकट बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उद्देश्य यह है कि लोगों को उपचार और आवश्यक जांच के लिए दूर न जाना पड़े।
निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला मीडिया अधिकारी अजय कुरील उपस्थित रहे। इस अवसर पर विभा उपाध्याय, संतोष बैरागी, अमर सिंह महोबिया, सीताराम यादव, राजेश रजक, सुनील तिवारी, ओमप्रकाश खत्री, नितिन भरोस, इंदु मनोहर, विशाल तिवारी, उत्तम महोबिया, राजेश नामदेव, पंकज करंदीकर, संजय विश्वकर्मा, मधुर तिवारी, सतेंद्र पटेल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

अन्य ख़बरें

सिविक सेंटर की व्यापारिक समस्याओं को लेकर महाकोशल चेंबर ने जेडीए अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

Newsdesk

दादा ईश्वरदास रोहाणी की प्रतिमा का अनावरण

Newsdesk

कैंसर जनक खरपतवार नाशक पैराक्वाट डाइक्लोराइड पर प्रतिबंध

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading