28.5 C
Jabalpur
July 15, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

दादा ईश्वरदास रोहाणी की प्रतिमा का अनावरण

पार्कों के सौंदर्यकरण कार्य का लोकार्पण
जबलपुर। रांझी स्थित कोतवाल पार्क में बुधवार को आयोजित गरिमामयी समारोह में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्वर्गीय दादा ईश्वरदास रोहाणी की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के विकास को नई गति देते हुए शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क एवं कोतवाल पार्क के सौंदर्यकरण कार्य का भी लोकार्पण किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि कैंट विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय पार्षद दामोदर सोनी ने की। विशिष्ट अतिथियों में मंडल अध्यक्ष पुष्पराज सिंह सेंगर, पार्षद निशांत झरिया, अनुराग दहिया, सावित्री शाह एवं संतोषी ठाकुर शामिल रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने स्वर्गीय दादा ईश्वरदास रोहाणी के सार्वजनिक जीवन, उनके जनसेवा के कार्यों और प्रदेश की राजनीति में दिए गए योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि उनकी प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों को समाजसेवा और जनहित के कार्यों के लिए प्रेरित करती रहेगी।
आयोजन को सफल बनाने में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं महामंत्री हेमराज सराठे, सुधीर बेन (बंटी), ऊधो तिवारी और सुमन तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पंडित अटल बिहारी वाजपेयी मंडल के आह्वान पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक कार्यक्रम में शामिल हुए तथा इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बने।

अन्य ख़बरें

गोरैयाघाट में बनने वाला स्वास्थ्य केंद्र होगा 30 बिस्तरों का अस्पताल

Newsdesk

कैंसर जनक खरपतवार नाशक पैराक्वाट डाइक्लोराइड पर प्रतिबंध

Newsdesk

ज्वर पीड़ा से स्वस्थ्य हुए भगवान जगन्नाथ स्वामी, मनाया गया नेत्रोंउत्सव

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading