बालाघाट। परम पूज्य महर्षि महेश योगी जी के द्वारा प्रदत्त भावातित ध्यान पांच दिवसीय कार्यक्रम का सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बालाघाट में 13 जुलाई दिन मंगलवार को षुभारंभ किया गया। षिविर में षाला के छात्र-छात्राओं एवं षिक्षक-षिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक ध्यान, एकाग्रता और आंतरिक संतुलन से जुडे़ विभिन्न अभ्यास किए। सर्वप्रथम इसमें सरस्वती पूजन एवं गुरु परंपरा को माल्यार्पण कर गुरु परंपरा की पूजा की गई जो कि महर्षि विद्या मंदिर के प्राचार्य श्री सतीश चैरसिया जी एवं तुमसर से पधारे प्राचार्य श्री हरिओम दुबे जी एवं सभी ध्यान शिक्षकों के द्वारा पूजा अर्चना की गई, तत्पश्चात सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल की प्राचार्या कु. पूर्णिमा देशमुख द्वारा सभी आगंतुक अतिथियों का एक पेड़ देकर स्वागत किया गया तत्पश्चात सर्वप्रथम महर्षि जी के पावन वचनों को जन-जन तक सतीश चैरसिया जी द्वारा पहुंचाया गया एवं हरिओम दुबे द्वारा भी महर्षि जी के जीवन परिचय एवं भावतित ध्यान पर चर्चा की गई साथ में भावातित ध्यान के शिक्षक श्री मनोज ज्योतिषी, सुनीता तिवारी, रमेश कवरे स्वाति द्वारा भावातित ध्यान पर प्राथमिक भाषण व तैयारी भाषण दिया गया, तत्पश्चात सभी ध्यानियों को मनोज ज्योतिषी द्वारा ध्यान कराया गया। इसमें महर्षि जी के विश्व शांति हेतु इन स्कूलों में जाकर तथा आवर्त ज्ञान एवं महर्षि जी के जीवन को जन-जन तक पहुंचाने का हम लोगों ने प्रयास किया तथा हम लोग महर्षि महेष योगी जी द्वारा प्रदत्त भावातित ध्यान कार्यक्रम एवं उनके द्वारा रचित पुस्तकों के बारे में सभी लोगों को अवगत कराया, पांच दिवसीय इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम भावातित ध्यान का परिचय एवं उससे होने वाले लाभों के बारे में जानकारी दी गई।
इस पूरे कार्यक्रम को सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल की षिक्षिका श्रीमती प्रीति शुक्ला ने मंच का संचालन किया तथा इसमें षाला के सभी शिक्षक शिक्षकों का बहुमूल्य योगदान रहा। इस कार्यक्रम में षाला मैनेजमेंट का भी काफी योगदान रहा जिसमें श्री अंषुल जायसवाल, श्री संजीव मिश्रा, श्री नरेश धुवारे एवं षाला प्राचार्या कु. पूर्णिमा देषमुख का योगदान सराहनीय।


