July 17, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

ओवरनाइट एक्सप्रेस में चूहे का हमला: ड्यूटी के दौरान टेक्नीशियन की उंगली काटी

रेलवे की सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल
जबलपुर। इंदौर से जबलपुर आ रही 22191 ओवरनाइट एक्सप्रेस में शुक्रवार सुबह एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। ट्रेन की पावर कार में ड्यूटी पर तैनात टेक्नीशियन (इलेक्ट्रिकल) अनिल कुमार कुशवाहा पर एक चूहे ने हमला कर उनकी उंगली काट ली। घटना उस समय हुई जब वे ड्यूटी के दौरान पावर कार में कुछ देर आराम कर रहे थे। चूहे के काटते ही उनकी उंगली से खून बहने लगा, जिसके बाद उन्होंने तत्काल अपने साथियों को घटना की जानकारी दी।
ड्यूटी पूरी करने के बाद अनिल कुमार कुशवाहा को जबलपुर रेलवे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करते हुए टीटी इंजेक्शन लगाया और घाव पर मरहम-पट्टी की। घटना के बाद रेल कर्मचारियों में नाराजगी है और ट्रेनों में बढ़ती चूहों की समस्या को लेकर गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं।
कर्मचारियों का कहना है कि ट्रेनों में लंबे समय से चूहों और कॉकरोचों की समस्या बनी हुई है। उनका आरोप है कि कीट नियंत्रण और सफाई के नाम पर हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन इसका असर जमीनी स्तर पर दिखाई नहीं देता। पावर कार में चूहों की रोकथाम के लिए न तो पर्याप्त उपकरण लगाए गए हैं और न ही अन्य प्रभावी इंतजाम किए गए हैं।
रेल कर्मचारियों का कहना है कि चूहे केवल कर्मचारियों के लिए ही नहीं, बल्कि यात्रियों के सामान और खाद्य सामग्री को भी नुकसान पहुंचाते हैं। उनका मानना है कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में इससे और गंभीर घटनाएं हो सकती हैं।
इस घटना के बाद रेलवे की सफाई व्यवस्था और कीट नियंत्रण प्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। कर्मचारियों और यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से ट्रेनों में चूहों की समस्या पर तत्काल और ठोस कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि यात्रियों और रेल कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

अन्य ख़बरें

भूलवश हेलमेट नहीं पहन सके जेडीए अध्यक्ष, नियमों का सम्मान करते हुए तुरंत भरा ₹1000 का जुर्माना

Newsdesk

सुहागी देह व्यापार मामला : आरक्षक निलंबित, थाना प्रभारी को नोटिस

Newsdesk

बैंक प्रबंधक ने 6 लाख से ज्यादा का किया गबन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading