July 17, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

विभाजन कांग्रेस की नीतियों का परिणाम, विस्थापित परिवारों और सिखों को हुआ सबसे ज्यादा नुकसान : सीएम योगी

बिजनौर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को बिजनौर में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य सरकार की विकास योजनाओं, कानून-व्यवस्था और किसानों के हित में किए गए कार्यों का उल्लेख किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष, विशेषकर कांग्रेस पर भी तीखा हमला बोला और देश के विभाजन से लेकर वर्तमान राजनीतिक मुद्दों तक कई विषयों पर अपनी बात रखी।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “आज का बिजनौर तेजी से विकास की नई पहचान बना चुका है। जिले में अब बेहतर हाईवे, रेलवे नेटवर्क, मेडिकल कॉलेज जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं और गन्ना किसानों को समय पर गन्ना मूल्य का भुगतान किया जा रहा है। यदि किसी को यह विकास दिखाई नहीं देता तो उसे स्वयं बिजनौर आकर बदलाव देखना चाहिए।”

उन्होंने नगीना के लकड़ी शिल्प का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि यहां के कारीगरों ने अपनी उत्कृष्ट कारीगरी से दुनिया भर में पहचान बनाई है और स्थानीय हुनर को वैश्विक स्तर तक पहुंचाया है। सीएम योगी ने कहा, “मुझे कई बार बिजनौर आने का अवसर मिला है, लेकिन वर्ष 2017 से पहले यह धारणा बनाई गई थी कि मुख्यमंत्री के लिए बिजनौर जाना अशुभ माना जाता है। समस्या स्थान में नहीं, बल्कि सोच में थी। यह वही पावन भूमि है, जहां भगवान श्रीकृष्ण महात्मा विदुर के घर पहुंचे थे और जहां मां गंगा का आशीर्वाद प्राप्त है। ऐसी भूमि पर आने से कोई क्यों बचेगा।”

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, “देश का विभाजन कांग्रेस की नीतियों का परिणाम था, जबकि इसका सबसे अधिक नुकसान विस्थापित परिवारों और सिख समुदाय को उठाना पड़ा।”उन्होंने पाकिस्तान और बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर होने वाले अत्याचारों का भी उल्लेख किया और कहा कि ऐसे मामलों पर कुछ राजनीतिक दल चुप्पी साध लेते हैं। उन्होंने अपने संबोधन में योगेंद्र नाथ मंडल और डॉ. भीमराव अंबेडकर का जिक्र करते हुए विभाजन के ऐतिहासिक संदर्भों को भी सामने रखा।

अन्य ख़बरें

स्लीमनाबाद टनल से 1450 गांवों की ढाई लाख हेक्टेयर जमीन की होगी सिंचाई: सीएम मोहन यादव

Newsdesk

कलेक्टर ने ट्रैवलर वाहन से किया विकास कार्यों का निरीक्षण, दिया ईंधन बचत और सुशासन का संदेश

Newsdesk

कलेक्‍टर ने इमलई में ग्रामीणों एवं पशुपालकों से किया संवाद

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading