July 21, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मध्य प्रदेश: ग्वालियर में रिटेनिंग वॉल गिरने से तीन दबे, महिला की दर्दनाक मौत

ग्वालियर, एमपी के ग्वालियर जिले में पहाड़ी के किनारे बनी एक दीवार ढह जाने से तीन लोग मलबे में दब गए। सभी घायलों को निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। अधिकारी मलबे को हटाकर देख रहे हैं कि कहीं कोई फंसा तो नहीं है। आईएएनएस से बातचीत करते हुए एसडीएम ने बताया कि “इस सड़क पर नगर निगम की ओर से रिटेनिंग वॉल बनाई गई थी, जो गिर गई। दीवार के किनारे कुछ सब्जी और ठेले वाले थे, जिनमें में तीन लोग दीवार के नीचे दब गए थे। उनको निकालकर अस्पताल पहुंचा दिया गया है। दीवार के मलबे की वजह से सड़क जाम हो गई थी, उसको खुलवाया गया है।” उन्होंने बताया कि सपना नामक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और बाद में उसकी मौत हो गई जबकि बाकी दो लोगों को चोटें आई हैं।

ग्वालियर के एएसपी शिवेश सिंह ने बताया, “रविवार सुबह 7 बजे सूचना मिली कि यहां एक रिटेनिंग वॉल गिर गई है और कुछ लोगों के उसके नीचे दबे होने की खबर थी। तुरंत पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे। घटनास्थल से तीन लोगों को निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहां महिला की मौत हो गई।”घटनास्थल पर मौजूद महिला गीता ने आईएएनएस से बताया कि दीवार गिरने की वजह से 4-5 लोग दब गए थे। आरसीसी के इस दीवार को नगर निगम ने बनाया था। एक चश्मदीद ने बताया कि दीवार कमजोर होने की वजह से गिर गई। तीन लोग मलबे में दब गए थे। एक महिला की मौत हो गई जबकि दो लोगों का इलाज चल रहा है।

 

अन्य ख़बरें

कलेक्टर ने की सीएम हेल्पलाइन एवं समय-सीमा पत्रों की समीक्षा

Newsdesk

स्वैच्छिकता पर्व के तहत गढ़ी मोक्षधाम में हुआ पौधारोपण, नशा मुक्ति व पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Newsdesk

सोलर पंप से बदली किसान रामप्रसाद की जिंदगी, सिंचाई बनी आसान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading