July 22, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

स्वैच्छिकता पर्व के तहत गढ़ी मोक्षधाम में हुआ पौधारोपण, नशा मुक्ति व पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश



जन अभियान परिषद द्वारा आयोजित स्वैच्छिकता पर्व के अंतर्गत विकासखंड बैहर के सेक्टर क्रमांक-5 गढ़ी में सेक्टर स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए उन्हें अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के समापन पर गढ़ी मोक्षधाम में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

बैठक में ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों की नियमित एवं सेक्टर स्तरीय बैठकों के आयोजन, समितियों के दस्तावेजीकरण, संस्कार केंद्रों के संचालन, आदर्श ग्राम निर्माण, नर्सरी स्थापना, समितियों के बोर्ड लगाए जाने तथा सभी गतिविधियों की जानकारी एमआईएस पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान जल गंगा संवर्धन अभियान के तीनों चरणों, सर्पदंश जागरूकता अभियान, “एक पेड़ मां के नाम” पौधारोपण अभियान, नशा मुक्ति अभियान, जन अभियान परिषद के स्थापना दिवस के अवसर पर 12 अगस्त 2026 तक आयोजित किए जा रहे स्वैच्छिकता पर्व तथा मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम में प्रवेश संबंधी विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के बाद सभी प्रतिभागियों ने नशा मुक्ति एवं स्वैच्छिकता की शपथ ली। इसके पश्चात नवांकुर संस्था द्वारा स्थापित नर्सरी का अवलोकन किया गया, जहां लगभग 2,000 फलदार पौधे तैयार किए गए हैं। अंत में गढ़ी स्थित मोक्षधाम परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में जिला समन्वयक महेश पटले, किशोर न्याय बोर्ड की सदस्य श्रीमती माधुरी पटले, प्रगति ग्राम जन विकास समिति के अध्यक्ष अमित पाटिल, सचिव हाकेश शांडिल्य, युग शक्ति महिला मंडल की अध्यक्ष मंजूलता चौधरी, प्रस्फुटन समिति अरंडी के अध्यक्ष अरविंद मरकाम, सचिव फूलबती, माना की सचिव अंबिका, राम्हेपुर की अध्यक्ष नीलिमा यादव, सिजोरा के सचिव ताम सिंह मरकाम, प्रस्फुटन समिति बोदा के माखनलाल धारवैय्या, परामर्शदाता आकांक्षा तेकाम, भंवर सिंह मरावी, पूर्णिमा राहंगडाले एवं सोनिका यादव सहित बड़ी संख्या में समिति पदाधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

कोलकाता में फिर डराने लगा कोरोना,अस्पताल में भर्ती हुए 4 मरीज

Newsdesk

अपराध रोकने आईजी का बड़ा फैसला, हर बदमाश की होगी अलग निगरानी

Newsdesk

पूरी निष्ठा और सेवा भाव से करें जनसेवा, विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading