July 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मां काली मंदिर सिंहपुर का बना लोक न्यास, सर्वसम्मति से गठित हुई पहली कार्यसमित


शहडोल 30 जुलाई 2026-  अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती अमृता गर्ग ने मां काली मंदिर सिंहपुर एवं मंदिर परिसर को मध्यप्रदेश लोक न्यास अधिनियम 1951 के अंतर्गत विधिवत लोक न्यास के रूप में पंजीकृत किए जाने के बाद ट्रस्ट की प्रथम कार्यसमिति का गठन किया है। न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं पंजीयक लोक न्यास सोहागपुर द्वारा जारी आदेश के अनुसार सदस्यता प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद आयोजित प्रथम सामान्य सभा में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया। इसके साथ ही मंदिर के प्रशासन आय-व्यय और विकास कार्यों को व्यवस्थित एवं पारदर्शी ढंग से संचालित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

       प्रथम कार्यसमिति में सर्वसम्मति से सभी पदाधिकारियों का चयन किया गया जिसमें अध्यक्ष  शिवनारायण द्विवेदी पिता रामनारायण द्विवेदी निवासी सिंहपुर उपाध्यक्ष  मनीष शुक्ला पिता स्वर्गीय  रामचन्द्र शुक्ला ग्राम नरगी सह सचिव  श्रवण श्रीवास्तव पिता स्व. राजेश कुमार श्रीवास्तव निवासी सिंहपुर, सह कोषाध्यक्ष  दीपेश तिवारी पिता जगदीश प्रसाद तिवारी निवासी सिंहपुर, एवं स्थायी सदस्य जगदीश प्रसाद तिवारी पिता स्व. रोहणी प्रसाद तिवारी निवासी सिंहपुर को बनाया गया है।

जारी आदेश में कहा गया है कि मां काली मंदिर लोक न्यास से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं तहसीलदार सोहागपुर एवं नायब तहसीलदार सिंहपुर के सहयोग से सुनिश्चित की जाएंगी, ताकि मंदिर का संचालन सुचारु रूप से किया जा सके।

      पंजीयक लोक न्यास ने आदेश में यह भी निर्देशित किया है कि मां काली मंदिर लोक न्यास के नाम से अविलंब बैंक खाता खोला जाए तथा श्रद्धालुओं की सुविधा और वित्तीय पारदर्शिता के लिए क्यूआर स्कैनर भी स्थापित किया जाए। मंदिर की समस्त आय.व्यय की गतिविधियां ऑनलाइन बैंक खाते के माध्यम से संचालित की जाएंगी, जिससे आर्थिक लेन-देन का व्यवस्थित रिकॉर्ड उपलब्ध रहेगा।

अन्य ख़बरें

चक्कीखमरिया में लगातार चोरियों से ग्रामीणों में दहशत, पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग

Newsdesk

गुरू पूर्णिमा के अवसर किया गया पौधरोपण

Newsdesk

सावधानियां और सुरक्षा उपाय अपनाकर स्वयं एवं परिवार को करें सुरक्षित-सीएमएचओ

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading