July 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

बांकीपुर में भाजपा नहीं, प्रशासन लड़ रहा चुनाव,’ प्रशांत किशोर का आरोप

‘पटना,  बिहार की राजधानी पटना के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए गुरुवार को मतदान के बीच जन सुराज के संस्थापक एवं पार्टी प्रत्याशी प्रशांत किशोर ने प्रशासन पर पक्षपातपूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाया। मतदान केंद्र के बाहर मीडिया से बातचीत में उन्होंने दावा किया कि प्रशासन जन सुराज के कार्यकर्ताओं के खिलाफ एकतरफा कार्रवाई कर रहा है, जबकि भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाया जा रहा।प्रशांत किशोर ने कहा कि चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता लागू है और सभी राजनीतिक दलों को उसका पालन करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन बार-बार केवल जन सुराज के समर्थकों को हटाने और हिरासत में लेने की कार्रवाई कर रहा है, जबकि भाजपा के कार्यकर्ताओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। उन्होंने प्रशासन से भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी समान कार्रवाई करने की मांग की।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बुधवार रात से ही उनके समर्थकों को घरों से उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सत्ता में भाजपा होने का मतलब यह नहीं है कि प्रशासन एकतरफा कार्रवाई करे। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस उनकी शिकायत सुनने के लिए भी तैयार नहीं है और प्रशासन निष्पक्ष तरीके से काम नहीं कर रहा।प्रशांत किशोर ने कहा, “बांकीपुर में भाजपा नहीं, बल्कि प्रशासन चुनाव लड़ रहा है। पुलिसकर्मी लोगों के घरों में जाकर उन्हें रात में डरा-धमका रहे हैं। लोगों को हिरासत में लिया जा रहा है। पुलिस जन सुराज के कार्यकर्ताओं को डराने-धमकाने के लिए एकतरफा कार्रवाई कर रही है। वे हमारे लोगों को हिरासत में ले रहे हैं, लेकिन इसका कोई असर नहीं हो रहा है। जनता ने इस बार भाजपा के खिलाफ वोट करने का मन बना लिया है।”

अन्य ख़बरें

स्थानीय निकायों में विकास परियोजनाओं की निगरानी के लिए एआई और जियो-टैगिंग का होगा इस्तेमाल

Newsdesk

बागेश्वर धाम में 365 बेटियों के विवाह का संकल्प, आठ महावीर शिलाओं का अनावरण

Newsdesk

गुरु पूर्णिमा महोत्सव

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading