26 C
Jabalpur
July 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

शहर के विकास कार्यो को मिल रही है नई गति – महापौर



इलाहाबाद बैंक चैराहे के सौंदर्यीकरण कार्य प्रगति पर
महापौर के साथ विधायक, एम.आई.सी. सदस्य, क्षेत्रीय पार्षद और निगमायुक्त ने किया निरीक्षणजबलपुर। शहर में नगर निगम द्वारा बड़े पैमाने पर अद्योसंरचना एवं विकास के कार्य कराये जा रहे हैं। इन सभी कार्यो पर महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ लगातार स्वयं निगरानी कर रहे हैं। इसी कड़ी में केन्ट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सुभाष चंद्र बैनर्जी वार्ड सिविल लाइन में नगर निगम द्वारा कराए जा रहे इलाहाबाद बैंक चैराहे के सौंदर्यीकरण कार्य का महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ ने केन्ट विधानसभा क्षेत्र के विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी के साथ निरीक्षण किया। इस अवसर पर एम.आई.सी. सदस्य विवेक राम सोनकर, क्षेत्रीय पार्षद श्याम कनौजिया, निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार, अपर आयुक्त देवेन्द्र सिंह चैहान, सौरभ मिश्रा, विद्यानंद बाजपेयी, उपायुक्त श्रीमती शिवांगी महाजन, उद्यान अधिकारी मनीष तड़से आदि भी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान महापौर श्री अन्नू ने बताया कि इलाहाबाद बैंक चैराहे का सौंदर्यीकरण क्षेत्र के इंफ्रास्ट्रक्चर को नई पहचान देने के साथ-साथ यहाँ के यातायात और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है। केन्ट विधानसभा क्षेत्र के विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी ने बताया कि केन्ट क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हमारी प्राथमिकता है। इलाहाबाद बैंक चैराहे का यह सौंदर्यीकरण न केवल शहर की सुंदरता में चार चांद लगाएगा, बल्कि नागरिकों के आवागमन को भी अधिक सुगम बनाएगा।

निरीक्षण के दौरान स्थानीय नागरिक भरत रजक, नीरज रजक, अंकित फ्रांसिस, अजय केसवानी, ज्योति रेड्डी, अरमान, आनंद कौशिक, ववन भाई आदि उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

पीसीपीएनडीटी अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन पर कार्यशाला आयोजित

Newsdesk

गुरु पूर्णिमा पर ओशो प्रेमियों ने किया ध्यान, सत्संग और गुरु वंदना

Newsdesk

परासिया एवं गढ़ाकोटा के नवीन सिविल न्यायालय भवनों का ई-लोकार्पण

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading