24.8 C
Jabalpur
August 7, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

हनुमानताल पुलिस ने नकबजनी का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार



जबलपुर। हनुमानताल थाना पुलिस ने नकबजनी की एक वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवर बरामद कर उन्हें न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) आयुष जाखड़ एवं नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर उदयभान बागरी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हनुमानताल सुभाष चंद बघेल के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद इजहार अंसारी (22), निवासी सत्तार झिरिया, हनुमानताल तथा अरशद कुरैशी (24), निवासी काजी मोहल्ला, बड़ा मदार छल्ला, हनुमानताल शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार 4 अगस्त को मोहम्मद गुलाम ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि परिवार सहित रिश्तेदार के निधन के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर से बाहर गए थे। लौटने पर मकान का ताला टूटा मिला और अलमारी का लॉकर तोड़कर सोने का मंगलसूत्र, अंगूठी, झाले, चांदी के कड़े, पायल, अन्य जेवर, 30 हजार रुपये नकद तथा बैंक पासबुक और आधार कार्ड चोरी कर लिए गए थे। मामले में अपराध क्रमांक 537/2026 के तहत बीएनएस की धारा 331(4) एवं 305(1) में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विवेचना के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उन्होंने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। उनकी निशानदेही पर सोने का मंगलसूत्र, अंगूठी, एक जोड़ी झाले, तीन लॉकेट तथा चांदी की दो जोड़ी पायल, दो कड़े और एक अंगूठी बरामद की गई।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुभाष चंद बघेल, उपनिरीक्षक राजेश पाण्डेय, सहायक उपनिरीक्षक राजेश मिश्रा, प्रधान आरक्षक विनीत श्रीवास तथा आरक्षक सादिक अली, अजय डबराल, आशीष तिवारी और साजिद अली की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

अन्य ख़बरें

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन की बैठक में लिए गए अहम निर्णय

Newsdesk

बुद्धियोग से किया गया कर्म मनुष्य को पाप और पुण्य दोनों के

Newsdesk

विकास और सेवा की निरंतरता रहेगी जारी – महापौर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading