26 C
Jabalpur
August 11, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

बांध में डूबे युवक का शव 48 घंटे बाद मिला



जबलपुर। जिले से करीब 50 किलोमीटर दूर छीता खुदरी बांध में नहाने के दौरान पश्चिम बंगाल के 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। युवक की पहचान मुर्शिदाबाद निवासी शेख अब्दुल के रूप में हुई है। वह जबलपुर के एक निजी प्लांट में काम करता था।

जानकारी के मुताबिक, शेख अब्दुल 9 अगस्त को छीता खुदरी बांध में नहा रहा था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव और पानी की गहराई के कारण उसे बाहर नहीं निकाला जा सका।

घटना की सूचना मिलते ही कुंडम थाना पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची। गोताखोरों और SDRF जवानों ने करीब 48 घंटे तक बांध में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन शुरुआती प्रयासों में युवक का कोई सुराग नहीं मिला।

मंगलवार को बांध के दूसरे किनारे पर शेख अब्दुल का शव पानी में तैरता हुआ मिला। पुलिस ने शव बरामद कर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए कुंडम स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।

डीएसपी आकांक्षा उपाध्याय ने बताया कि SDRF की टीम करीब दो दिनों से युवक की तलाश में जुटी थी। शव मिलने की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। परिजनों के जबलपुर पहुंचने के बाद शव उन्हें सौंप दिया जाएगा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

अन्य ख़बरें

रेलवे स्टेशन पर खड़े कोच में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने समय रहते पाया काबू

Newsdesk

विधानसभा घेरने की कोशिश कर रहे एबीवीपी कार्यकर्ता हिरासत में, झारखंड बंद के दौरान कई जगह सड़क

Newsdesk

मध्य प्रदेश के राजगढ़ में उफनते नाले में बही वैन, 9 लोगों की मौत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading