29.5 C
Jabalpur
August 12, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

दिव्यांग प्रमाण-पत्र शिविर में 285 हितग्राहियों का परीक्षण
सांदीपनी विद्यालय में लगा शिविर, एसडीएम प्यासी ने किया निरीक्षण


परसवाड़ा। जनपद पंचायत परसवाड़ा अंतर्गत सोमवार को सांदीपनी विद्यालय में दिव्यांगजनों के दिव्यांग प्रमाण-पत्र एवं नवीनीकरण के लिए विशेष शिविर आयोजित किया गया। शिविर में जिला चिकित्सालय बालाघाट से विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम तथा जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र (डीडीआरसी) के कर्मचारियों ने पहुंचकर दिव्यांगजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर में कुल 285 हितग्राहियों का परीक्षण किया गया।
शिविर का आयोजन पूर्व में जारी दिव्यांग प्रमाण-पत्रों के नवीनीकरण तथा पात्र दिव्यांगजनों के नवीन प्रमाण-पत्र बनाने के उद्देश्य से किया गया। चिकित्सकों की टीम द्वारा अस्थिरोग, नेत्र, मनोरोग, ईएनटी, मेडिसिन एवं शिशु रोग से संबंधित जांच की गई। वहीं डीडीआरसी की तकनीकी टीम द्वारा दिव्यांगजनों की आवश्यक जांच एवं मार्गदर्शन किया गया।
शिविर के दौरान एसडीएम श्रीश प्यासी ने सांदीपनी विद्यालय पहुंचकर शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सकों एवं डीडीआरसी की टीम से हितग्राहियों के परीक्षण की जानकारी ली। साथ ही शिविर में आए दिव्यांगजनों एवं उनके परिजनों से चर्चा कर उन्हें मिल रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में आने वाले दिव्यांगजनों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और उनकी जांच एवं प्रमाण-पत्र संबंधी प्रक्रिया निर्धारित समय में पूरी की जाए।
शिविर में बड़ी संख्या में दिव्यांगजन अपने परिजनों के साथ पहुंचे। चिकित्सकों द्वारा परीक्षण के बाद पात्र हितग्राहियों के दिव्यांग प्रमाण-पत्र जारी करने तथा पूर्व प्रमाण-पत्रों के नवीनीकरण की प्रक्रिया की जाएगी। इसके बाद निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दिव्यांगजनों को यूडीआईडी कार्ड का वितरण किया जाएगा।

अन्य ख़बरें

मार्च में लाइसेंस खत्म, फिर भी चल रहा था पैथोलॉजी सेंटर; स्वास्थ्य विभाग ने लगाया सील

Newsdesk

आधुनिक दौर में संस्कृति की जड़ों से युवाओं को जोड़ रहा हरिनाम संकीर्तन

Newsdesk

मुंबई के कुर्ला में भूस्खलन, मलबे में दबने से 2 लोगों की मौत और 2 घायल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading