August 11, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

खुशियो की दास्तॉ


दिव्यांग पेंशन संतोष यादव के जीवन का बनी सहारा
शहडोल 11 अगस्त 2026- केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ विभिन्न प्रकार की पेंशनों के माध्यम से जरूरतमंदो के लिए वरदान साबित हो रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में निरंतर जनहितकारी योजनों का लाभ  प्रत्येक पात्र व्यक्तियो को लाभान्वित करने हेतु मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान संचालित किया जा रहा है। योजनाओ से न केवल व्यक्ति अपनी जरूरतें पूरी करता है बल्कि योजनाएं उनके जीवन-यापन का सहारा भी बन रही है।

       शहडोल जिले के तहसील सोहागपुर के ग्राम कोटमा निवासी  संतोष यादव  दोनो पैरों से अस्थिबाधित दिव्यांग हैं जिसे सामाजिक न्याय विभाग द्वारा संचालित  दिव्यांग सुरक्षा पेंषन योजना का लाभ वर्ष 2014-15 से प्रत्येक माह 600 रूपये की राशि प्रदान की जाती है।


संतोश यादव का कहना है कि  मुझे दिव्यांग पेंशन की राशि हर माह प्राप्त हो जाती है और मुझे जीवन-यापन के लिए काफी मदद मिल जाती है और यही  राशि मेरे  लिए एक आधार है, इसके लिए मै प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी का आभार व्यक्त करता हूं।

अन्य ख़बरें

बलराम कृषि महोत्सव को सांस्कृतिक उत्सव के रूप में मनाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Newsdesk

साप्ताहिक जनसुनवाई में लोगो की सुनी गई षिकायतें एवं समस्याएं

Newsdesk

दिनों से भटक रही 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को पुलिस ने सुरक्षित घर पहुंचाया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading