25.5 C
Jabalpur
August 16, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

बंदर से टकराकर दो बाइक सवार युवक घायल

एक को मेडिकल किया गया रेफर
जबलपुर। सिहोरा-मझौली रोड पर पोंडा तिराहे के पास शुक्रवार शाम करीब 4 बजे सड़क हादसे में दो युवक घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ, जब उनकी बाइक सड़क पार कर रहे एक बंदर से टकरा गई। दुर्घटना में एक युवक को गंभीर चोटें आने पर प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, सिहोरा निवासी 20 वर्षीय आरजू पटेल और बघराजी निवासी 25 वर्षीय प्रहलाद पटेल मोटरसाइकिल से कटंगी में आयोजित जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। पोंडा तिराहे के पास अचानक एक बंदर सड़क पार करने लगा। बाइक सवारों को संभलने का मौका नहीं मिला और मोटरसाइकिल बंदर से टकरा गई।

टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई, जिससे दोनों युवक गिरकर घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को निजी एंबुलेंस की मदद से सिहोरा अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद आरजू पटेल की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहीं, प्रहलाद पटेल का उपचार सिहोरा अस्पताल में जारी है।

अन्य ख़बरें

शक्तिभवन में स्वतंत्रता दिवस समारोह उल्लास और गरिमा से मनाया गया

Newsdesk

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश विवेक रूसिया ने उच्च न्यायालय परिसर में फहराया राष्ट्रीय ध्वज; मध्यस्थता केंद्र और न्यायिक अकादमी में भी आयोजित हुए ध्वजारोहण समारोह

Newsdesk

श्रीसिंगाजी ताप विद्युत गृह खंडवा और आठ ख‍िलाड़ी पुरस्कृत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading