24.7 C
Jabalpur
August 16, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सिवनी की अनुप्रिया सम्मानित, इंदौर नेशनल किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में करेंगी मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व


सिवनी – स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर सिवनी की प्रतिभावान किकबॉक्सर अनुप्रिया कौरव को उनके उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। अनुप्रिया ने चेन्नई में आयोजित ‘खेलो इंडिया अस्मिता लीग-2026’ में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया और रजत पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया।

अनुप्रिया की इस उपलब्धि पर स्वतंत्रता दिवस समारोह में उनका सम्मान किया गया। उनकी सफलता से खेल प्रेमियों एवं क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है।

एकेडमी कोच निकेश पदमाकर ने बताया कि अनुप्रिया की मेहनत और शानदार प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन 8 से 12 सितंबर 2026 तक इंदौर में आयोजित होने वाली सीनियर राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इस प्रतियोगिता में वह मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी।

अनुप्रिया की आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता को लेकर खेल जगत से जुड़े लोगों और उनके परिजनों ने शुभकामनाएं दी हैं। कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने भी अनुप्रिया को बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

अनुप्रिया की सफलता ने एक बार फिर साबित किया है कि उचित प्रशिक्षण, कड़ी मेहनत और लगन के दम पर सिवनी की प्रतिभाएं राष्ट्रीय स्तर पर जिले और प्रदेश का नाम रोशन कर सकती हैं।

अन्य ख़बरें

राजा भोज कृषि महाविद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Newsdesk

एसडीएम वारासिवनी ने सांदीपनि विद्यालय लेंडेझरी में बच्‍चों के साथ किया भोजन, बच्‍चों के साथ पढाई पर किया संवाद

Newsdesk

प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह ने अस्पताल पहुंचकर बीमार बच्चों का जाना हाल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading