24.8 C
Jabalpur
August 16, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

15 अगस्त के जिला स्तरीय समारोह में दिनेश कुमार सिंह चंदेल सम्मानित


*खेल गतिविधियों, वॉलीबॉल एवं नशा मुक्ति अभियान में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी*
अनूपपुर। स्वतंत्रता दिवस अर्थात 15 अगस्त 2026 के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह में खेल एवं युवा कल्याण विभाग की विभिन्न गतिविधियों, खेलों के प्रचार-प्रसार तथा नशा मुक्ति भारत अभियान में उल्लेखनीय योगदान के लिए विकासखंड जैतहरी के ग्रामीण युवा समन्वयक, स्टेट रेफरी वॉलीबॉल एवं नशा मुक्ति भारत अभियान के राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर दिनेश कुमार सिंह चंदेल को प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।
जिला स्तरीय समारोह में उन्हें कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रीति रमेश सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पार्वती वाल्मीकि राठौर, कलेक्टर रत्नाकर झा, पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अर्चना कुमारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं प्रभारी जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी जगन्नाथ मरकाम, अपर कलेक्टर बालवीर रमन तथा एसडीएम अनूपपुर प्रिंसी अग्रवाल के कर-कमलों से सम्मान प्राप्त हुआ।
दिनेश कुमार सिंह चंदेल लंबे समय से खेल एवं युवा कल्याण विभाग की गतिविधियों के साथ-साथ वॉलीबॉल खेल को बढ़ावा देने, युवाओं को खेलों से जोड़ने तथा नशा मुक्ति भारत अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। उनके कार्यों में युवाओं की सहभागिता बढ़ाने, खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने तथा समाज में नशे के विरुद्ध जागरूकता पैदा करने पर विशेष जोर रहा है।
उनके सम्मानित होने पर राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद शहडोल संभाग के अध्यक्ष एवं जिला वॉलीबॉल संघ अनूपपुर के अध्यक्ष चैतन्य मिश्रा, जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव एवं जिला खेल प्रशिक्षक रामचंद्र यादव, उपाध्यक्ष अमित शुक्ला, उपाध्यक्ष विनोद बिंदेश्वरी पांडेय सहित वॉलीबॉल संघ के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इसके अलावा जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन विभाग के उपसंचालक कृष्ण कुमार सोनी, एसडीएम जैतहरी कमलेश पुरी, डीएसपी स्टेनो एन.एस. ठाकुर, एडवोकेट विनय सिंह, समाजसेवी जितेंद्र सिंह, वरिष्ठ नेता अनिल गुप्ता, नगर परिषद जैतहरी के एल्डरमैन नरेश नापित, मुख्य नगर पालिका अधिकारी भूपेंद्र सिंह, पूर्व सहायक लेखा अधिकारी जनपद पंचायत जैतहरी देवेंद्र सिंह, डॉ. दीपक सिंह चंदेल, नोबल पब्लिक इंग्लिश मीडियम स्कूल के डायरेक्टर जफर खान, सरस्वती शिशु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य डॉ. दीपक कुमार उरमलिया, आचार्य हिमांशु गुप्ता, समाजसेवी कोमल जैन, पूर्व व्यवस्थापक डॉ. पुष्पेंद्र नामदेव, कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जैतहरी के राजीव मिश्रा, वॉलीबॉल खिलाड़ी संजय मिश्रा, उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जैतहरी के प्राचार्य हेमंत मिश्रा, नगर परिषद जैतहरी के स्वच्छता प्रभारी संजीव राठौर, राजस्व प्रभारी विकास त्रिपाठी, मोहित शर्मा, श्याम नारायण गुप्ता, राहुल राठौर सहित अन्य लोगों ने भी उन्हें बधाई दी।
पुलिस विभाग की ओर से कोतवाली अनूपपुर के नगर निरीक्षक संजय अशोक एक्का, थाना जैतहरी प्रभारी नगर निरीक्षक गोकुलानंद पांडेय, उप निरीक्षक अमर लाल यादव, जे.पी.एच. तिर्की, मणिराज सिंह, सुरेश कोरी, जय सिंह, मुंशी प्रधान आरक्षक विजयानंद पांडेय, आरक्षक रामेश्वर शर्मा सहित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
शबरी माता कन्या शिक्षा परिसर आवासीय विद्यालय के प्राचार्य ईश्वर सिंह, उनकी पत्नी निशा सिंह चंदेल, पुत्र डी.एन. सिंह चंदेल, खेल विभाग के सहायक ग्रेड-3 कमलकांत साहू, यशवंत रघुवंशी, मिथिलेश सिंह नेताम, खेलन प्रसाद कोल, पूरन सिंह, श्याम तथा शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जैतहरी के प्राचार्य कमलेश सिंह राठौर सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ और जिले के खेल प्रेमी एवं युवा साथियों ने दिनेश कुमार सिंह चंदेल की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।
सम्मान मिलने से खेल एवं युवा गतिविधियों से जुड़े लोगों में उत्साह है। दिनेश कुमार सिंह चंदेल ने इस सम्मान को खेल एवं युवा कल्याण विभाग से जुड़े सभी अधिकारियों, प्रशिक्षकों, खिलाड़ियों, युवा साथियों तथा नशा मुक्ति अभियान में सहयोग करने वाले सभी लोगों को समर्पित किया।

अन्य ख़बरें

318 पाव अवैध देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

अपराधों की रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर कराई गयी कांबिंग गस्त में  कई वर्षों से फरार मामलों के 239 वारंट किए गए तामील

Newsdesk

बार में युवती का हमलावर ‘ पुलिस गिरफ्त में

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading