कलेक्टर श्री कुमार सत्यम ने किया ध्वजारोहण
आज 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस की 79 वीं वर्षगांठ बालाघाट जिले में हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनायी गई। जिला मुख्यालय बालाघाट में मुख्य समारोह पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित किया गया। जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री कुमार सत्यम ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। इस अवसर पर केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, हॉक फोर्स, जिला पुलिस बल, एसएफ-36वीं बटालियन के जवानों, एनसीसी के कैडेट्स एवं स्काउट गाइड द्वारा शानदार मार्चपास्ट किया गया और तिरंगे झंडे को सलामी दी गई। इस अवसर पर शांति के प्रतीक गुब्बारे छोड़े गये और हर्ष फायर किये गये।
मुख्य समारोह में ध्वजारोहण के पहले राष्ट्रगीत वंदे मातरम का गायन किया गया। उसके पश्चात मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री कुमार सत्यम द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात जन-गण-मन का गायन किया गया।
पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में सांसद श्रीमती भारती पारधी, विधायक श्रीमती अनुभा मुंजारे, मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग की सदस्य श्रीमती मौसम बिसेन, पूर्व मंत्री रामकिशोर कावरे, श्री गौरीशंकर बिसेन, नगर पालिका बालाघाट की अध्यक्ष श्रीमती भारती सुरजीत ठाकुर, उपाध्यक्ष श्री योगेश बिसेन, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री रमेश रंगलानी, नगर पालिका के पार्षद, बालाघाट जोन के पुलिस महानिरीक्षक श्री ललित कुमार शाक्यवार, उप महानिरीक्षक श्री विनित जैन, पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य मिश्रा, अपर कलेक्टर श्री जीएस धुर्वे, श्री डीपी बर्मन, एसडीएम श्री गोपाल सोनी, अन्य विभागो के अधिकारी, गणमान्य नागरिक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजन, लोकतंत्र सेनानी, शासकीय अधिकारी, कर्मचारी, छात्र-छात्रायें उपस्थित थी।
मुख्य समरोह में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री कुमार सत्यम ने सबसे पहले तिरंगा झंडा फहराया और उसके बाद परेड का निरीक्षण किया। परेड कमांडर श्री योगेंद्र मरावी के नेतृत्व में सीआरपीएफ 123वीं बटालियन, 36 वीं वाहिनी, जिला पुलिस बल, एनसीसी, स्काउट गाईड, राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्रों एवं शौर्यादल के सदस्यों ने शानदार मार्चपास्ट कर तिरंगे झंडे को सलामी दी और हर्ष फायर किये गए। इसके पश्चात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भोपाल में दिये गए संबोधन का एलईडी स्क्रीन पर सीधा प्रसारण दिखाया गया। इसके लिए ग्राउंड में अलग-अलग स्थानों पर बड़ी एलईडी स्क्रीन लगायी गई थी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश के प्रसारण के पश्चात मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री कुमार सत्यम ने अपने सम्बोधन में बालाघाट जिले की उपलब्धियों एवं शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी दी एवं स्वतंत्रता दिवस के बधाई संदेश का वाचन किया। इसके पश्चात लोकतंत्र सेनानियों को शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एमएलबी, सांदीपनी स्कूल एवं उत्कृष्ट विद्यालय बालाघाट के छात्र छात्राओं द्वारा देश भक्ति और देशप्रेम पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। कार्यक्रम में जनसम्पर्क विभाग द्वारा तैयार की गई जिले की विकास पुस्तिका का वितरण भी किया गया।
मुख्य समारोह में विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में परेड में शानदार मार्च पास्ट के लिए सीनियर वर्ग में हॉक फोर्स को प्रथम, 123वी बटालियन सीआरपीएफ को द्वितीय एवं जिला पुलिस बल पुरूष को तृतीय पुरूस्कार दिया गया। जूनियर वर्ग में उत्कृष्ट विद्यालय बालाघाट को प्रथम, सांदीपनि विद्यालय बालाघाट को द्वितीय एवं एनएसएस पीजी कॉलेज बालाघाट को तृतीय पुरुष्कार दिया गया। 15 अगस्त को शासकीय भवनों पर उत्कृष्ट रोशनी करने के लिए जिला पंचायत बालाघाट को प्रथम, कलेक्ट्रेट कार्यालय को द्वितीय तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय को तृतीय पुरुष्कार दिया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्कृष्ट विद्यालय को प्रथम, एमएलबी बालाघाट की छात्राओ को द्वितीय एवं सांदीपनी विद्यालय बालाघाट के छात्र छात्राओं को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
मुख्य समारोह का समापन राष्ट्रगीत वंदे मातरम के गायन एवं उसके पश्चात राष्ट्रगान जन-गण-मन के गायन के साथ किया गया।
सांदीपनी विद्यालय बालाघाट के बच्चों के साथ जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियो ने किया भोजन
15 अगस्त को प्रातः जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में प्रातः तिरंगा झंडा फहराया गया। जिले के दूरस्थ आदिवासी बाहुल्य ग्रामों में उत्साह के साथ स्वतंत्रता की 79 वीं वर्षगांठ उत्साह के साथ मनायी गई। इस अवसर पर शासकीय शालाओं में विषेश मध्यान्ह भोजन का आयोजन किया गया । जिसमें बच्चों को खीर-पुड़ी, लड्डू परोसे गये। सांदीपनी विद्यालय बालाघाट में आयोजित विशेष मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम में सांसद श्रीमती भारती पारधी, कलेक्टर श्री कुमार सत्यम, पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य मिश्रा पूर्व मंत्री श्री रामकिशोर कावरे, श्री गौरीशंकर बिसेन, एसडीएम श्री गोपाल सोनी, सांदीपनी विद्यालय के प्राचार्य डॉ. युवराज राहंगडाले एवं गणमान्य नागरिकों ने स्कूली बच्चों के साथ भोजन किया।
कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर श्री कुमार सत्यम ने तिरंगा झंडा फहराया
15 अगस्त को सभी शासकीय कार्यालयों में उनके प्रमुखों द्वारा तिरंगा झंडा फहराया गया। कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर श्री कुमार सत्यम द्वारा प्रात: 08 बजे तिरंगा झंडा फहराया गया और इस अवसर पर राष्ट्रगीत वंदे मातरम एवं राष्ट्रगान जन-गण-मन का गायन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक सराफ, अपर कलेक्टर श्री जीएस धुर्वे, श्री डीपी बर्मन, संयुक्त कलेक्टर श्री एमआर कोल, श्री विजय यादव, एसडीएम श्री गोपाल सोनी, सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग कल्याण सुश्री मंजुला शेंद्रे, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री देवेंद्र सुंद्रियाल, जिला कोषालय अधिकारी श्री दीपक राणा तथा कलेक्ट्रेट में लगने वाले सभी कार्यालयों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री कुमार सत्यम ने इस अवसर पर उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया गया है। देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए शासकीय सेवको को अपना कार्य जिम्मेदारी एवं ईमानदारी से करना है। देश को तरक्की के पथ पर आगे बढाने के लिए शासन की योजनाओं का प्रभावी रूप से क्रियान्वयन करने में हम सभी को योगदान देना है। हमें देश के अमर शहीदो के बलिदान एवं उनकी देशप्रेम की भावनाओ एवं राष्ट्र के प्रति अपेक्षाओ को दृष्टिगत रखते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करना है।


