August 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

जबलपुर में T-72 ‘अजेय’ टैंकों के ओवरहॉल प्रोजेक्ट का शुभारंभ करेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, VFJ में होगा भूमिपूजन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को जबलपुर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे व्हीकल फैक्ट्री जबलपुर (VFJ) में भारतीय सेना के T-72 ‘अजेय’ टैंकों के ओवरहॉल प्रोजेक्ट का भूमिपूजन करेंगे। इस परियोजना को जबलपुर के रक्षा उत्पादन और सैन्य वाहनों के रखरखाव के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव डुमना एयरपोर्ट पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अगवानी करेंगे और व्हीकल फैक्ट्री में आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

T-72 टैंकों की ऑपरेशनल लाइफ बढ़ाने में अहम होगा प्रोजेक्ट

T-72 ‘अजेय’ भारतीय सेना के प्रमुख युद्धक टैंकों में शामिल है। यह 125 एमएम स्मूथबोर गन से लैस है और पारंपरिक गोला-बारूद के साथ एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल दागने में भी सक्षम है। इसके ऑटो-लोडर सिस्टम के कारण टैंक को तीन सदस्यीय चालक दल संचालित कर सकता है।

व्हीकल फैक्ट्री में शुरू होने वाले ओवरहॉल प्रोजेक्ट के तहत T-72 टैंकों के रखरखाव, मरम्मत और उनकी परिचालन क्षमता को लंबे समय तक बनाए रखने पर काम किया जाएगा। इससे सेना के मौजूदा टैंक बेड़े की ऑपरेशनल लाइफ बढ़ाने और युद्धक तैयारियों को बनाए रखने में मदद मिलने की उम्मीद है।

यह परियोजना जबलपुर की रक्षा क्षेत्र में भूमिका को भी और मजबूत करेगी। व्हीकल फैक्ट्री जबलपुर लंबे समय से सैन्य वाहनों और रक्षा उपकरणों के निर्माण तथा रखरखाव से जुड़ी महत्वपूर्ण इकाई रही है।

दक्षिण सिविल लाइंस में पार्टी नेताओं से भी करेंगे मुलाकात

व्हीकल फैक्ट्री के कार्यक्रम के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दक्षिण सिविल लाइंस पहुंचेंगे, जहां उनका पार्टी नेताओं के साथ बैठक का कार्यक्रम है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रक्षा मंत्री दोपहर 3:15 बजे डुमना एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और करीब 3:20 बजे विशेष विमान से नई दिल्ली प्रस्थान करेंगे।

मुख्यमंत्री महाकौशल कॉलेज के युवा संवाद कार्यक्रम में भी होंगे शामिल

रक्षा मंत्री की अगवानी से पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शासकीय महाकौशल कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में आयोजित ‘माय भारत युवा कनेक्ट-कhelo इंडिया संवाद’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इस कार्यक्रम में देशभर की करीब 1,600 संस्थाओं से जुड़े आठ लाख से अधिक युवाओं को वर्चुअल माध्यम से जोड़ने की योजना है। जबलपुर में मौजूद युवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन लाइव सुनेंगे। कार्यक्रम में खेल अधोसंरचना, युवाओं की भागीदारी और देश में विकसित हो रहे खेल पारिस्थितिकी तंत्र पर विशेष फोकस रहेगा।

अन्य ख़बरें

कानपुर में प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त, दोनों पायलटों की मौत

Newsdesk

‘दंगों के मास्टरमाइंड थे शरजील और उमर खालिद’, हाईकोर्ट में दिल्ली पुलिस ने दाखिल किया जवाब

Newsdesk

नर्मदा में बहा 10 वर्षीय बेटा, बचाने कूदे पिता भी तेज धार में लापता, भड़पुरा घाट पर रेस्क्यू ऑपरेशन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading