August 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

एमपी ट्रांसको ने 43 अनुकंपा संविदा कर्मियों का किया नियमितीकरण

जबलपुर । प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि मध्य प्रदेश की विद्युत कंपनियों में दिवंगत कार्मिकों के आश्रितों को अनुकंपा आधार पर संविदा पदों पर दी गई नियुक्तियों को नियमित करने की प्रक्रिया के तहत मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) ने 43 अनुकंपा संविदा कर्मियों को नियमित नियुक्ति प्रदान की है। यह कदम कर्मचारी कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने नियमित हुए सभी कर्मियों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि वे पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा मध्य प्रदेश के ऊर्जा क्षेत्र को देश में प्राप्त विशिष्ट पहचान को बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

तीन श्रेणियों के संविदा कर्मियों को मिली नियमित नियुक्ति

एमपी ट्रांसको के  मुख्य अभियंता मानव संसाधन एवं प्रशासन श्री धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि दिवंगत कार्मिकों के आश्रितों को मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी की अनुकंपा नियुक्ति नीति-2018 एवं संशोधित नीति-2023 के प्रावधानों के तहत संविदा पदों पर नियुक्त किया गया था। कंपनी द्वारा वर्ष 2026 की
अनुकंपा आधार पर संविदा पदों पर नियुक्त कार्मिकों की समकक्ष नियमित पद पर नवीन नियुक्ति योजना के अंतर्गत ऐसे पात्र संविदा कर्मियों को नियमित पदों पर नियुक्ति प्रदान की गई है।

नियमित किए गए 43 कर्मियों में कार्यालय सहायक श्रेणी-3 प्रशिक्षु के 4, सबस्टेशन परिचारक प्रशिक्षु के 13 तथा लाइन परिचारक प्रशिक्षु के 26 कर्मी शामिल हैं। इन सभी को नियमित पदों पर नियुक्ति आदेश जारी कर दिए गए हैं।
नियमित नियुक्ति प्राप्त करने वाले कर्मियों में सामान्य वर्ग के 10, अन्य पिछड़ा वर्ग के 20, अनुसूचित जाति वर्ग के 12 तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग के 1 कर्मी शामिल हैं।

अन्य ख़बरें

160 संविदा कर्मियों को मिली नियमित नौकरी, ऊर्जा मंत्री ने किया ऐलान

Newsdesk

सांदीपनी स्कूल में जवानों की कलाई पर बंधा रक्षासूत्र, बहनों ने मनाया रक्षाबंधन

Newsdesk

तेवर में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading