August 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

ईद मिलादुन्नबी और रक्षाबंधन को लेकर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा कड़ी

जीआरपी-आरपीएफ ने चलाया संयुक्त चेकिंग अभियान
जबलपुर। ईद मिलादुन्नबी एवं रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जबलपुर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया गया है। यात्रियों की सुरक्षा तथा किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए थाना जीआरपी जबलपुर और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने संयुक्त रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया।
संयुक्त टीम ने रेलवे स्टेशन के विभिन्न प्लेटफार्मों, प्रवेश एवं निकास द्वार, प्रतीक्षालय, सर्कुलेटिंग एरिया सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा जांच की। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर नजर रखने के साथ-साथ लावारिस एवं संदिग्ध सामान की भी बारीकी से जांच की गई। सुरक्षा जांच के दौरान यात्रियों और स्टेशन परिसर में मौजूद लोगों से भी आवश्यक पूछताछ की गई।
अभियान के दौरान आरपीएफ के डॉग स्क्वॉड की मदद से स्टेशन परिसर के संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थानों की विशेष जांच की गई। टीम ने प्लेटफार्मों पर रखे सामान, यात्री प्रतीक्षालय और अन्य स्थानों को जांच के दायरे में लिया। अधिकारियों ने बताया कि पर्वों के दौरान यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
जीआरपी और आरपीएफ की टीमों ने यात्रियों से अपील की कि वे यात्रा के दौरान अपने सामान की स्वयं निगरानी रखें और किसी अनजान व्यक्ति को अपना सामान न सौंपें। यदि स्टेशन परिसर में कोई संदिग्ध व्यक्ति, लावारिस वस्तु या असामान्य गतिविधि दिखाई देती है तो उसकी सूचना तत्काल जीआरपी या आरपीएफ को दें। यात्रियों से यह भी कहा गया कि किसी संदिग्ध वस्तु को स्वयं छूने या उसके आसपास भीड़ लगाने के बजाय तत्काल सुरक्षा बलों को सूचित करें।
पर्वों के मद्देनजर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बलों की तैनाती और निगरानी लगातार जारी रहेगी। जीआरपी एवं आरपीएफ द्वारा स्टेशन परिसर में नियमित गश्त, संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी तथा आवश्यकतानुसार चेकिंग की जाएगी, ताकि यात्रियों को सुरक्षित और व्यवस्थित माहौल उपलब्ध कराया जा सके।

अन्य ख़बरें

160 संविदा कर्मियों को मिली नियमित नौकरी, ऊर्जा मंत्री ने किया ऐलान

Newsdesk

सांदीपनी स्कूल में जवानों की कलाई पर बंधा रक्षासूत्र, बहनों ने मनाया रक्षाबंधन

Newsdesk

तेवर में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading