August 28, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

ई-रिक्शा में धक्का-मुक्की कर बुजुर्ग महिला की दो तोला सोने की चेन चोरी

गर्भवती महिला के लिए जगह बनाने की बात कहकर ध्यान भटकाने का आरोप, गढ़ा पुलिस ने दर्ज किया मामला

जबलपुर। गढ़ा थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा से घर लौट रही 70 वर्षीय सेवानिवृत्त महिला की करीब दो तोला वजनी सोने की चेन चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने ई-रिक्शा में सवार एक अज्ञात महिला पर धक्का-मुक्की के दौरान चेन निकालने का संदेह जताया है।

पुलिस के अनुसार भारत कॉलोनी गढ़ा निवासी लता शर्मा मेडिकल अस्पताल के सर्जरी वार्ड इंचार्ज पद से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने 26 अगस्त को गढ़ा थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई।

लता शर्मा ने पुलिस को बताया कि वे दिन में खरीदारी करने छोटी लाइन फाटक, गोरखपुर गई थीं। शाम करीब 5:15 बजे वापस लौटने के लिए नीले रंग के ई-रिक्शा में बैठीं। रिक्शा में पहले से एक महिला सवार थी, जो गर्भवती महिला के लिए जगह बनाने की बात कहते हुए उन्हें खिसककर बैठने को कह रही थी। इस दौरान महिला कथित रूप से लगातार धक्का-मुक्की भी करती रही।

रिक्शा से उतरने के बाद गायब मिली चेन

पीड़िता एलआईसी कार्यालय के सामने शारदा मंदिर के पास ई-रिक्शा से उतरीं। उतरने के बाद उन्होंने देखा कि उनके गले में पहनी करीब दो तोला वजनी सोने की चेन और उसमें लगा लॉकेट गायब था।

लता शर्मा ने आशंका जताई है कि ई-रिक्शा में सवार अज्ञात महिला ने धक्का-मुक्की के दौरान उनकी चेन चोरी कर ली। घटना के बाद ई-रिक्शा शारदा चौक की ओर चला गया। पीड़िता वाहन का नंबर नहीं देख सकीं।

गढ़ा पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस क्षेत्र में लगे CCTV कैमरों के फुटेज और ई-रिक्शा के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

अन्य ख़बरें

कार का टायर पंचर बताकर ₹3 लाख से भरा बैग चोरी, CCTV में कैद हुआ संदिग्ध

Newsdesk

भोपाल गैस पीड़ितों के इलाज पर सुप्रीम कोर्ट का अहम आदेश, हाईकोर्ट की विशेष पीठ हर महीने करेगी सुनवाई

Newsdesk

मध्य प्रदेश के स्टेट हाईवे पर सफर हो सकता है महंगा, टोल के अतिरिक्त ‘यूजर फीस’ लगाने की तैयारी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading