September 4, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

एसएससी भर्ती 2026: जूनियर इंजीनियर के 1,748 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, जानें योग्यता और सैलरी



नई दिल्ली, 3 सितंबर । सरकारी नौकरी की तैयारी करने के साथ-साथ वैकेंसी निकलने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। दरअसल, कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने विभिन्न संगठनों में जूनियर इंजीनियर (जेई) के कुल 1,748 पदों पर उम्मीदवारों की बंपर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है। 

एसएससी ने जिन संगठनों में जूनियर इंजीनियर (जेई) के कुल 1,748 पदों पर भर्ती निकाली है, उनमें बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइज़ेशन (बीआरओ) – जेई (सिविल), जेई (इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल); ब्रह्मपुत्र बोर्ड, जल शक्ति मंत्रालय – जेई (सिविल); केंद्रीय जल आयोग – जेई (मैकेनिकल), जेई (सिविल); केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) – जेई (इलेक्ट्रिकल), जेई (सिविल); केंद्रीय जल और विद्युत अनुसंधान स्टेशन – जेई (इलेक्ट्रिकल), जेई (सिविल); डीजीक्यूए-नेवल, रक्षा मंत्रालय – जेई (मैकेनिकल), जेई (इलेक्ट्रिकल); फरक्का बैराज प्रोजेक्ट, जल शक्ति मंत्रालय – जेई (इलेक्ट्रिकल), जेई (सिविल); मिलिट्री इंजीनियर सर्विसेज (एमईएस) – जेई (सिविल), जेई (इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल); नेशनल टेक्निकल रिसर्च ऑर्गनाइज़ेशन (एनटीआरओ) – जेई (सिविल); महानिदेशक, लाइटहाउस और लाइटशिप, पत्तन, पोत-परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय – जेई (सिविल), जेई (इलेक्ट्रिकल); दूरसंचार विभाग (डीओटी) – जेई (टेलीकॉम); भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) – साइंटिफिक असिस्टेंट; और मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय – जेई (सिविल) शामिल हैं।

जूनियर इंजीनियर के इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 2 सितंबर से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 22 सितंबर तय की गई है। ऐसे में जो पात्र और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्ति होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि की रात 11 बजे तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरा कर सकते हैं। वहीं, जिन अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र भरते समय कुछ गलती हो जाएगी, उनके लिए फॉर्म में सुधार और सुधार शुल्क के ऑनलाइन भुगतान के लिए विंडो 28 सितंबर से 30 सितंबर की रात 11 बजे तक सक्रिय रहेगा।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद और क्षेत्र के अनुसार इंजीनियरिंग में डिग्री या इंजीनियरिंग में तीन वर्ष का डिप्लोमा या बैचलर डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में पद के अनुसार निर्धारित कम से कम 2 वर्षों का अनुभव होना भी जरूरी है।

आवेदकों की अधिकतम आयु पद के अनुसार 30 से 32 वर्ष के बीच तय की गई है, जिसकी गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (सीबीटी), दस्तावेज सत्यापन (डीवी), शारीरिक मानक और चिकित्सीय जांच के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 35,400 से 1,12,400 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसके अलावा, कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस (पुरुष) के लिए 100 रुपए तय किया गया है। वहीं, एससी/एससी/पीडब्ल्यूबीडी और महिलाओं को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

कैंडिडेट्स को भर्ती, योग्यता, चयन प्रक्रिया, आदि से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित पोस्ट के लिए जारी विस्तृत नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है।

अन्य ख़बरें

गणित पढ़ना चाहते थे एस राधाकृष्णन, उनकी अध्यक्षता में बना था स्वतंत्र भारत का पहला शिक्षा आयोग

Newsdesk

पीएम मोदी ने इटली की सबसे लंबे समय तक पीएम रहने पर मेलोनी को दी बधाई, बोले-यह बहुत बड़ी उपलब्धि 

Newsdesk

एयर इंडिया फुकेत-दिल्ली हादसे पर AAIB ने जारी की रिपोर्ट, पॉजिटिव ड्रग टेस्ट को बताया ‘गंभीर चिंता’

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading