September 7, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

‘आई एम इनफ’ टैटू पोस्ट से उठीं ब्रेकअप की अटकलें, जैस्मिन भसीन बोलीं-हर पोस्ट रिलेशनशिप पर नहीं होती



मुंबई, 6 सितंबर ( टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन इन दिनों अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से चर्चा में हैं। जैस्मिन ने हाल ही में अपने पहले टैटू ‘आई एम इनफ’ को लेकर एक पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट को यूजर्स ने उनके बॉयफ्रेंड अली गोनी से जोड़कर देखा। देखते ही देखते जैस्मिन और अली के ब्रेकअप की अटकलें लगने लगीं। अब अभिनेत्री ने खुद इन खबरों पर चुप्पी तोड़ी है।

जैस्मिन ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए उन मीडिया पेजों को जवाब दिया, जिन्होंने उनके टैटू वाले पोस्ट को ब्रेकअप का इशारा बताया था। उन्होंने लिखा, ”मेरी जिंदगी में हर क्रिप्टिक मैसेज मेरे रिलेशनशिप के बारे में नहीं होते। कई बार महिला अपने बारे में भी बात रही होती है।”

जैस्मिन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, ”हैरानी की बात है कि सिर्फ व्यूज और अटेंशन पाने के लिए कई मीडिया पेज किसी पोस्ट को किस तरह अलग तरह से पेश कर देते हैं। कई बार कपल की तस्वीरों का इस्तेमाल करके ऐसी खबर का माहौल बना दिया जाता है, जिससे ज्यादा लोगों की नजर उस पोस्ट पर जाए। दोस्तों, इस तरह की अटकलों को लेकर ज्यादा परेशान न हों।”

दरअसल, इन अफवाहों की शुरुआत जैस्मिन के उस पोस्ट से हुई थी, जिसमें उन्होंने अपने पहले टैटू की कहानी बताई थी। उनके टैटू पर ‘आई एम इनफ’ लिखा है। इसका मतलब है कि वह खुद अपने लिए काफी हैं। जैस्मिन ने कहा था, ”लंबे समय तक मैं खुद को दूसरों की पसंद और उम्मीदों के हिसाब से ढालने की कोशिश करती रही। मुझे लगता था कि प्यार, अपनाए जाने और किसी की जिंदगी में अपनी जगह बनाने के लिए मुझे खुद में बदलाव करना जरूरी है।”

इस कोशिश में मैंने धीरे-धीरे खुद को ही खो दिया। मैं उस लड़की से दूर होती चली गई, जिसे मैं पहले जानती थी। मैं कभी बेफिक्र, खुशमिजाज, पॉजिटिव और सुलझी हुई लड़की थी, लेकिन दूसरों के लिए ‘परफेक्ट’ या ‘काफी’ बनने की कोशिश में मैं अपनी असली पहचान भूल गईं।”

जैस्मिन ने बताया, ”एक हीलिंग सेशन के दौरान मुझे अपनी जिंदगी को लेकर एक बड़ा एहसास हुआ। मुझे समझ आया कि किसी दूसरे इंसान की दुनिया में फिट होने के लिए खुद को छोटा करने की जरूरत नहीं है। मुझे खुद को बदलकर किसी के अपनाए जाने की जरूरत नहीं है। इसी सोच को मैंने अपने पहले टैटू ‘आई एम इनफ’ के जरिए हमेशा के लिए अपने साथ रखने का फैसला किया।”

इस टैटू से जुड़े पोस्ट का सोशल मीडिया यूजर्स ने मतलब कुछ और निकाला। कई लोगों को लगा कि जैस्मिन शायद अपने और अली गोनी के रिश्ते को लेकर इशारा कर रही हैं। इसी के बाद जैस्मिन और अली गोनी के ब्रेकअप की खबरें फैलने लगीं।

अन्य ख़बरें

जब वहीदा रहमान ने बताया, कैसे 13 साल की उम्र में मिले थे फिल्मों के ऑफर

Newsdesk

चंकी पांडे ने शेयर किया मजेदार किस्सा, बोले- जीनत अमान की फिल्म देखने के लिए बुर्का पहनकर थिएटर गए

Newsdesk

हार्डी संधू बर्थडे स्पेशल : क्रिकेट की पिच के बाद कैमरे के सामने कमाल, आवाज ने भी बनाए लाखों फैंस

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading