24.3 C
Jabalpur
September 9, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

भावांतर योजना के खिलाफ बरघाट में किसान गर्जना की हुंकार

सैकड़ों धान उत्पादक किसानों ने उठाई आवाज, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
सी टाइम्स सिवनी : भावांतर योजना के विरोध और धान उत्पादक किसानों की मांगों को लेकर मंगलवार को नगर पालिका बरघाट के सभा मंच पर किसान गर्जना संगठन द्वारा विशाल आमसभा का आयोजन किया गया। आमसभा में बरघाट क्षेत्र सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में धान उत्पादक किसान शामिल हुए। किसानों ने भावांतर योजना को लेकर अपनी चिंताएं और आपत्तियां सामने रखते हुए सरकार से किसानों के हित में ठोस निर्णय लेने की मांग की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए किसान गर्जना संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद चौधरी ने कहा कि भावांतर योजना धान उत्पादक किसानों के हित में नहीं है। किसानों को उनकी उपज का उचित एवं सुनिश्चित मूल्य मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की मेहनत, उत्पादन लागत और उनकी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए धान की खरीदी उचित दर पर सुनिश्चित करे।
उन्होंने कहा कि किसान गर्जना संगठन किसानों की आवाज को गांव-गांव तक पहुंचाएगा। भावांतर योजना के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष को आगे बढ़ाया जाएगा। किसानों के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।
वहीं संगठन के जिला अध्यक्ष जितेंद्र ‘गोलू’ पटेल ने कहा कि किसानों की इस लड़ाई को मजबूत बनाने के लिए गांव-गांव जाकर संगठन का विस्तार किया जाएगा। प्रत्येक धान उत्पादक किसान को संगठन से जोड़कर एकजुट आवाज तैयार की जाएगी, ताकि किसानों की वास्तविक समस्याएं मजबूती से सरकार तक पहुंचाई जा सकें।
आमसभा के दौरान किसानों ने भावांतर योजना से जुड़ी अपनी आपत्तियां और मांगें संगठन के समक्ष रखीं। कार्यक्रम के बाद किसान गर्जना संगठन द्वारा किसानों की मांगों को लेकर तहसीलदार बरघाट को ज्ञापन सौंपा गया।
इस अवसर पर किसान गर्जना संगठन के प्रदेश प्रभारी, प्रदेश पदाधिकारी, जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों धान उत्पादक किसानों ने किसान हित की इस लड़ाई में संगठन के साथ मजबूती से खड़े रहने का संकल्प लिया।
किसान गर्जना संगठन ने चेतावनी दी कि यदि किसानों की मांगों पर सरकार द्वारा सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से और व्यापक रूप दिया जाएगा।

अन्य ख़बरें

खैर की लकड़ी के अवैध परिवहन और फर्जी एनओसी मामले में बड़ी कार्रवाई, 81 लाख रुपए नकद जब्त

Newsdesk

एचसीएल मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया ‘प्रगति 2026’ करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता सत्र

Newsdesk

प्रेसिडेंट कप जिला स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का एसपी ने फीता काटकर किया शुभारंभ

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading