September 23, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जनसुनवाई में 106 आवेदन प्राप्त, 35 आवेदक दोबारा पहुंचे

बिजली बिल, अतिक्रमण, कब्जा और राजस्व मामलों से जुड़ी शिकायतें अधिक
जबलपुर। नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को साप्ताहिक जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। इस दौरान कुल 106 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 35 ऐसे आवेदन शामिल रहे, जिनमें आवेदक अपनी समस्या के निराकरण की स्थिति जानने अथवा पुनः समाधान के लिए जनसुनवाई में पहुंचे।
जनसुनवाई में अपर कलेक्टर नीता राठौर, शैलेंद्र सिंह एवं अखिलेश सिंह ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने प्रत्येक आवेदक से उसकी समस्या के संबंध में जानकारी ली और संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रकरणों का परीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने ऐसे मामलों को प्राथमिकता से देखने के लिए कहा, जिनमें नागरिक पहले भी आवेदन कर चुके हैं और समस्या का अपेक्षित निराकरण नहीं हो पाया है।

राजस्व मामलों की रही अधिकता

जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों में बड़ी संख्या राजस्व संबंधी प्रकरणों की रही। नागरिकों ने नामांतरण, सीमांकन, नक्शा सुधार, मकान पर कब्जा दिलाने सहित अन्य राजस्व मामलों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। इसके अलावा अवैध कब्जे और अतिक्रमण की शिकायतें भी अधिकारियों के सामने पहुंचीं।
कई नागरिकों ने बिजली बिल से संबंधित समस्याओं को लेकर आवेदन दिए। वहीं कुछ आवेदकों ने जर्जर भवनों को हटाने अथवा उनके संबंध में आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की। आधार कार्ड से जुड़ी समस्याओं के आवेदन भी जनसुनवाई में प्राप्त हुए।
अधिकारियों ने संबंधित विभागों को आवेदनों का परीक्षण कर त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं को सीधे प्रशासन तक पहुंचाना और संबंधित विभागों के माध्यम से उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना रहा।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश में प्रताड़ना और अत्याचार के मामलों पर महिला आयोग सख्त

Newsdesk

हॉकी टूर्नामेंट में बालाघाट ने जबलपुर को 5-4 गोल से हराकर बनी विजेता

Newsdesk

राज्य स्तरीय वुशु प्रतियोगिता में बालाघाट के खिलाड़ियों ने जीते पांच पदक

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading