September 23, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

नाली की पट्टी पर लहूलुहान मिला था सूरज, मौत से पहले भाई को बताया कातिल का नाम; हनुमानताल पुलिस ने दबोचा



जबलपुर। हनुमानताल थाना क्षेत्र के बाबाटोला में शराब पीने की बात को लेकर हुए विवाद में 22 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मामले में आरोपी भूरा उर्फ अजीत चौधरी (27) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल चाकू भी बरामद किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, 20 सितंबर की दोपहर करीब 1:30 बजे बाबाटोला निवासी सूरज चौधरी घायल अवस्था में शंकर किराना के पास सड़क किनारे नाली की पट्टी में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर उसका भाई सनी चौधरी और चाचा बबली मौके पर पहुंचे। सूरज के सीने में चोट थी। परिजन उसे ई-रिक्शा से विक्टोरिया अस्पताल लेकर जा रहे थे। रास्ते में होश आने पर सूरज ने बताया कि भूरा ने उसे चाकू मारा है। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने जांच के बाद सूरज को मृत घोषित कर दिया।पर्यटकों के घूमने-फ़िरने की जगहें

घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर डॉ. आयुष जाखड़, नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर शुभम सिंह और वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी नीता जैन मौके पर पहुंचे। शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। मृतक के भाई की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पूछताछ में हत्या करना स्वीकार किया

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाना प्रभारी हनुमानताल सुभाषचंद बघेल के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने तलाश करते हुए भूरा उर्फ अजीत चौधरी निवासी भोलानगर को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने शराब पीने की बात को लेकर विवाद होने पर चाकू से हमला करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।समाचार

इनकी रही सराहनीय भूमिका

आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी सुभाषचंद बघेल के नेतृत्व में उप निरीक्षक राजेश पांडे, उप निरीक्षक रविंद्र डुडवा, सहायक उप निरीक्षक राजेश मिश्रा सहित थाना हनुमानताल के पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश में प्रताड़ना और अत्याचार के मामलों पर महिला आयोग सख्त

Newsdesk

हॉकी टूर्नामेंट में बालाघाट ने जबलपुर को 5-4 गोल से हराकर बनी विजेता

Newsdesk

राज्य स्तरीय वुशु प्रतियोगिता में बालाघाट के खिलाड़ियों ने जीते पांच पदक

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading