September 23, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

वेयरहाउस में 1.35 करोड़ के गेहूं की हेराफेरी, 10 हजार का इनामी गिरफ्तार



जबलपुर। मझौली थाना क्षेत्र के पिपरिया स्थित मां अन्नपूर्णा वेयरहाउस में गेहूं उपार्जन के दौरान हुई कथित हेराफेरी के मामले में पुलिस ने 10 हजार रुपए के इनामी आरोपी अमन पाण्डेय को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार वेयरहाउस में 5168.70 क्विंटल गेहूं का हिसाब नहीं मिला, जिसकी कीमत करीब 1 करोड़ 35 लाख 67 हजार 837 रुपए बताई गई है।

प्रशासनिक शिकायत के बाद जांच में स्टॉक और रिकॉर्ड में अंतर सामने आया। कनिष्ठ खाद्य आपूर्ति अधिकारी के प्रतिवेदन पर मझौली थाने में अपराध क्रमांक 265/26 के तहत बीएनएस की धारा 316(2), 316(5), 318(2) और 3(5) में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी अमन पाण्डेय लंबे समय से फरार था। उसकी गिरफ्तारी पर जबलपुर एसपी संपत उपाध्याय ने 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी दूसरे जिले की ओर भागने की फिराक में है। मझौली थाना प्रभारी पूर्वा चौरसिया के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

मई 2026 में प्रशासनिक टीम के निरीक्षण के दौरान भी रिकॉर्ड और वास्तविक स्टॉक में अंतर मिला था। स्टेट सिविल सप्लाइज कॉर्पोरेशन द्वारा उपलब्ध कराए गए 92,250 बारदानों और पोर्टल पर दर्ज 96,694 बारदानों के आंकड़ों में भी अंतर सामने आया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की आगे जांच कर रही है।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश में प्रताड़ना और अत्याचार के मामलों पर महिला आयोग सख्त

Newsdesk

हॉकी टूर्नामेंट में बालाघाट ने जबलपुर को 5-4 गोल से हराकर बनी विजेता

Newsdesk

राज्य स्तरीय वुशु प्रतियोगिता में बालाघाट के खिलाड़ियों ने जीते पांच पदक

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading