September 23, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सिद्धघाट में जलझूलनी एकादशी पर श्री नृसिंह भगवान का विमानोत्सव



श्रद्धालुओं ने जल विहार में लिया हिस्सा
जबलपुर। श्री नृसिंह मंदिर सिद्धघाट, कुलोन, शहपुरा में जलझूलनी एकादशी डोल ग्यारस के अवसर पर प्राचीन पौराणिक परंपरा के अनुसार श्री विमानोत्सव श्रीमद् जगद्गुरु नृसिंह पीठाधीश्वर पूज्य डॉ. स्वामी नृसिंहदेवाचार्य जी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित किया गया।

षोडशोपचार पूजन, सहस्त्रार्चन एवं अभिषेक
भगवान नरसिंह एवं श्रीराम लला  सरकार की षोडशोपचार पूजन-अर्चन श्रीमद् जगद्गुरु नृसिंह पीठाधीश्वर डॉक्टर स्वामी नृसिंह देवाचार्य जी महाराज, श्रीमद् जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी राजारामाचार्य जी महाराज, स्वामी हनुमानदास महाराज, स्वामी बालकदास जी महाराज, आचार्य अनूपदेव जी, महंत मनीषादास, त्यागी कृष्णादास ने विमानोत्सव के पूर्व सहस्त्रार्चन, पूजन-अर्चन एवं अभिषेक किया।

पुष्पों और तुलसी दल से सजाया भगवान का विमान
विशाल विमान यात्रा एवं जल विहार में धार्मिक परंपरा के अनुसार भगवान के विमान को पुष्पों, तुलसी दल, केले के पत्तों से भव्य स्वरूप में सजाकर यात्रा निकाली गई।

श्रद्धालुओं ने जगह-जगह आरती उतारकर किया स्वागत

डोल, विमान का श्रद्धालु भक्तों ने पग-पग पर जगह-जगह स्वागत-सत्कार किया। आरती उतारी और भगवान की बलइयां लेकर नजर उतारी।

दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीहरि को कंधे पर उठाकर कराया भ्रमण
डोल ग्यारस में शहपुरा, कुलोन, छरपट, बरबटी, भिटौनी, पाटन, भेड़ाघाट, ज्याप, जमुनिया, छैड़ी बरोदा, हीरापुर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बहुत बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने भगवान नरसिंह, श्रीहरि विष्णु के प्राचीन विग्रह डोल को कंधे पर क्षेत्र में भ्रमण कराया और सिद्धघाट में नर्मदा मैया में जल विहार किया।

बैंड-बाजे और हरिनाम संकीर्तन से गूंजा क्षेत्र
विमानोत्सव में बैंड-बाजा, धमाल, हरिनाम संकीर्तन मंडल सहित प्रहसन करती नाट्य मंडली ने देवी नृत्य और हरिनाम संकीर्तन करते हुए भक्तों ने नाम जप किया।

विमान यात्रा में जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु हुए शामिल

भगवान के भव्य दिव्य स्वरूपों की विमान यात्रा में आचार्य दीपनारायण शास्त्री, विधायक नीरज सिंह, जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन गुड्डा, मोनू टहनगुरिया, सुभाष सिंह, अखिलेश नामदेव, नंदू पटेल, मुकेश पटेल, रामसिंह, भरत गौतम, बालमुकुंद सिंह, अंजू भार्गव, राममूर्ति मिश्रा, ओंकार सिंह, विध्येश भापकर, डॉ. संदीप मिश्रा, राजेन्द्र यादव, मनोज पटेल, राधवेंद्र सहित श्री नृसिंह मंदिर सिद्धघाट भक्त परिवार सहित हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीहरि के विमानोत्सव में उमंग-उत्साह के साथ सहभागिता की।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश में प्रताड़ना और अत्याचार के मामलों पर महिला आयोग सख्त

Newsdesk

हॉकी टूर्नामेंट में बालाघाट ने जबलपुर को 5-4 गोल से हराकर बनी विजेता

Newsdesk

राज्य स्तरीय वुशु प्रतियोगिता में बालाघाट के खिलाड़ियों ने जीते पांच पदक

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading