September 23, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

नगर निगम की जनसुनवाई में प्राप्त हुए 56 आवेदन, सभी का कराया गया निराकरण


जबलपुर। नगर निगम मुख्यालय और सभी संभागीय कार्यालयों में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में नागरिकों को बड़ी राहत दी गई। जनसुनवाई के दौरान निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने उपस्थित नागरिकों के आवेदनों पर सुनवाई कर मौके पर ही अधिकारियों को बुलाकर निराकरण कराया।
प्राप्त 56 आवेदनों में अतिक्रमण विभाग की 16, भवन शाखा की 11, संपदा शाखा की 4, जल विभाग की 4, कॉलोनी सेल की 4, राजस्व की 3, बाजार विभाग की 3, लोककर्म विभाग की 2, लेखा शाखा की 2 तथा स्वास्थ्य, उद्यान व लोकसूचना विभाग से संबंधित 1-1 शिकायत शामिल रही। इसके अलावा क्षेत्रीय संभाग क्रमांक 2 से 2, संभाग क्रमांक 10 से 1 एवं संभाग क्रमांक 11 से 1 शिकायत दर्ज हुई। शेष सभी प्रकरणों को समय-सीमा के भीतर निराकरण के लिए संबंधित विभागीय प्रभारियों को प्रेषित किया गया। इस मौके पर सभी विभागीय प्रमुख आदि उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश में प्रताड़ना और अत्याचार के मामलों पर महिला आयोग सख्त

Newsdesk

हॉकी टूर्नामेंट में बालाघाट ने जबलपुर को 5-4 गोल से हराकर बनी विजेता

Newsdesk

राज्य स्तरीय वुशु प्रतियोगिता में बालाघाट के खिलाड़ियों ने जीते पांच पदक

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading