September 24, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

छात्र-छात्राओं ने गेट पर रोके जाने के बाद कलेक्टर महोदय को दिया आवेदन, सुरक्षा की लगाई गुहार


*RVPS कॉलेज में असामाजिक बाहरी युवकों की लगातार मौजूदगी से छात्र-छात्राओं में भय एवं शैक्षणिक वातावरण हो रहा प्रभावित**शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई असामाजिक व्यक्तियों के द्वारा छात्र-छात्राओं के ऊपर धमकी एवं दबाव बनाए जाने किया जा रहा प्रयास*
उमरिया -आज महाविद्यालय के गेट के सामने कुछ असमाजिक युवकों द्वारा छात्र-छात्राओं को रोका गया, साथ ही उनकी वीडियो बनाई गई। ऐसे व्यक्तियों को किसकी अनुमति मिली महाविद्यालय में प्रवेश कर छात्र-छात्राओं की वीडियो बनाने की जानने का विषय बन चुका है। छात्र-छात्राओं का आरोप है कि उन्हें डराया-धमकाया गया क्योंकि उन्होंने इनके खिलाफ शिकायत की थी। इसके बाद शासकीय रणविजय प्रताप सिंह महाविद्यालय, उमरिया के छात्र-छात्राओं ने कलेक्टर महोदय को आवेदन देकर सुरक्षा की मांग की। विद्यार्थियों ने पूरे मामले की जांच कराने और उन्हें सुरक्षा प्रदान करने की गुहार लगाई। शासकीय रणविजय प्रताप सिंह महाविद्यालय, उमरिया में बाहरी युवकों के लगातार आने-जाने को लेकर छात्र-छात्राओं ने गंभीर सवाल उठाए हैं। छात्र-छात्राओं का आरोप कुछ अन्य युवक, जो महाविद्यालय के नियमित विद्यार्थी नहीं हैं, लगातार प्रतिदिन महाविद्यालय परिसर में आते-जाते हैं। इस संबंध में छात्र-छात्राओं द्वारा पूर्व में प्राचार्य एवं कलेक्टर महोदय को शिकायत भी की गई, लेकिन उनका कहना है कि आज दिनांक तक मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।छात्र-छात्राओं के अनुसार शिकायत किए जाने बाद शिकायत वापस लेने के लिए दबाओ बनाया जा रहा है।
*शिकायत के बाद धमकी देते गेट पर खड़े होकर असामाजिक व्यक्तियों ने छात्रों को रोका डराने का कर रहे प्रयास*
छात्र-छात्राओं ने बताया है कि उन असमाजिक व्यक्तियों की  शिकायत के बाद लगातार छात्र छात्राओं को धमकियां दी जा रही हैं, जिससे महाविद्यालय परिसर में भय का माहौल बना हुआ है। उनका कहना है कि प्रतिदिन महाविद्यालय के अंदर वाले गेट पर चार-पांच अन्य साथियों के साथ खड़े होकर छात्र-छात्राओं को डराने का प्रयास किया जाता है तथा कुछ युवकों द्वारा महाविद्यालय के अंदर प्रवेश कर छात्र-छात्राओं को धमकाया जाता है।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश में प्रताड़ना और अत्याचार के मामलों पर महिला आयोग सख्त

Newsdesk

हॉकी टूर्नामेंट में बालाघाट ने जबलपुर को 5-4 गोल से हराकर बनी विजेता

Newsdesk

राज्य स्तरीय वुशु प्रतियोगिता में बालाघाट के खिलाड़ियों ने जीते पांच पदक

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading