September 23, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

*चक्की खमरिया में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर, 89 मरीजों की हुई जांच*



चक्की खमरिया- आयुष विभाग मध्यप्रदेश शासन के निर्देश एवं जिला आयुष अधिकारी के मार्गदर्शन में 11वें आयुर्वेद दिवस के तहत “Ayurveda for a Healthier Tomorrow” थीम पर बुधवार 23 सितंबर को आयुष्मान आरोग्य मंदिर चक्की खमरिया में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 89 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें आवश्यक चिकित्सा परामर्श एवं उपचार संबंधी जानकारी दी गई।

शिविर के दौरान मरीजों की बीपी, शुगर एवं हीमोग्लोबिन की जांच की गई। बच्चों की ऊंचाई एवं वजन मापने के साथ उनके हीमोग्लोबिन की भी जांच की गई। वहीं गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।

शिविर में नागरिकों को आयुर्वेद के अनुसार संतुलित आहार, उचित खान-पान एवं स्वस्थ जीवनशैली के महत्व की जानकारी दी गई। दैनिक जीवन में आयुर्वेद एवं योग को अपनाने, नियमित दिनचर्या का पालन करने तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया।

इसके साथ ही सिकल सेल एनीमिया से प्रभावित मरीजों को आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण के साथ ग्रामीणों को स्वस्थ एवं निरोग जीवन के लिए आयुर्वेद और योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की सलाह दी गई। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।

अन्य ख़बरें

हॉकी टूर्नामेंट में बालाघाट ने जबलपुर को 5-4 गोल से हराकर बनी विजेता

Newsdesk

राज्य स्तरीय वुशु प्रतियोगिता में बालाघाट के खिलाड़ियों ने जीते पांच पदक

Newsdesk

सफाई कर्मियों के चरण धोकर विधायक ने किया सम्मान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading