24.5 C
Jabalpur
September 26, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

नागालैंड : संदिग्ध शराब पीने से दो दिन में 19 लोगों की मौत; 19 गिरफ्तार

कोहिमा, नागालैंड के मोकोकचुंग और तुएनसांग जिलों में पिछले दो दिनों में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई है। इसके बाद पुलिस ने अवैध शराब के स्रोत और सप्लाई चेन की जांच शुरू कर दी है। इस शराब त्रासदी के सिलसिले में अब तक 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कोहिमा में पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मोकोकचुंग जिले में आठ और तुएनसांग जिले में 11 लोगों की मौत की खबर है।उन्होंने बताया कि इन मौतों की जांच करने और संदिग्ध मिलावटी शराब के स्रोत का पता लगाने के लिए एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (एएसपी) बुंगलांग चांग की अध्यक्षता में एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) बनाई गई है।इन मौतों के बाद पुलिस ने कई जगहों पर छापेमारी की और 19 लोगों को गिरफ्तार किया, साथ ही शराब की लगभग 3,000 बोतलें जब्त की।नागालैंड में 1990 से शराबबंदी कानून लागू है, हालांकि राज्य में शराब का सेवन और अवैध बिक्री अभी भी चुनौतियां बनी हुई हैं।

अन्य ख़बरें

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने खालिस्तानी आतंकी समूह से धमकियां मिलने का दावा किया

Newsdesk

राम गोविंद चौधरी के निधन पर सपा सांसदों ने जताया शोक, बोले- ‘यह बलिया और यूपी की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति

Newsdesk

डब्ल्यूएचओ महामारी समझौते पर भारत का जोर, पैथोजन तक निष्पक्ष पहुंच और लाभ साझा करने की मांग की

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading