24.5 C
Jabalpur
September 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सेवा संकल्प अभियान के तहत कमला नेहरू कन्या महाविद्यालय में किया गया वृक्षारोपण



बालाघाट, 26 सितंबर 2026।  शासकीय कमला नेहरू कन्या महाविद्यालय बालाघाट में प्रभारी प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार मासुलकर की अध्यक्षता एवं आई.क्यू.ए.सी. के तत्वावधान में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा महाविद्यालय परिसर को हरित एवं स्वच्छ बनाना रहा। इस दौरान महाविद्यालय परिसर में विभिन्न पौधों का रोपण किया गया। स्वयंसेविकाओं ने केवल पौधे लगाने तक ही अपनी जिम्मेदारी सीमित नहीं रखी, बल्कि रोपे गए सभी पौधों की नियमित सिंचाई एवं सुरक्षा और देखभाल की जिम्मेदारी भी ली।

इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार मासुलकर ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाज और प्रकृति के प्रति युवाओं में उत्तरदायित्व की भावना मजबूत होती है। कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के समस्त स्टाफ एवं छात्राओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश के 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, आईएमडी ने जारी की चेतावनी

Newsdesk

ग्राम झिरी में ड्रोन से नैनो यूरिया छिड़काव का प्रदर्शन

Newsdesk

पीएम विश्वकर्मा योजना से केदारनाथ साहू की बदली जिंदगी
प्रशिक्षण एवं योजना के लाभ से बढ़ी आय

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading