BSI का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह सम्पन्न
बालाघाट 28/09/2026 विगत दिनों भारतीय बौद्धों की सर्वोच्च सामाजिक धार्मिक संस्था दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया जिसके राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष बोधिसत्व डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर जी के पौत्र डॉ.भीमराव यशवंतराव आंबेडकर जी है,उसकी जिला एवं नगर शाखा बालाघाट मप्र का पुनर्गठन(निर्वाचन) 13/06/2026 को सम्पन्न हुआ था,उसमें चयनित सभी पदाधिकारी यो का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह कल दिनांक 27 सितंबर को संस्था के जिला कार्यालय बूढी वार्ड न.13 रेलवे क्रासिंग के पास बालाघाट में संस्था के मप्र राज्य शाखा के अध्यक्ष डॉ.चरनदास ढेंगरे जी केंद्रीय शिक्षक GOC समता सैनिक दल मप्र के मुख्यातिथ्य में, प्रमुख अतिथि आयुनी. हेमलता डोंगरे उपाध्यक्ष व केंद्रीय शिक्षिका मप्र, आर.के.कटाने सचिव एवम केंद्रीय शिक्षक मप्र,राजकपूर कामडे कार्य.सचिव केंद्रीय शिक्षक मप्र थे,अध्यक्षता नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अशोक कुमार मेश्राम जी द्वारा की गई थी।इस समारोह में पूज्य भंते बुद्धपाल जी वाड़ी(नागपुर) विशेष रूप से उपस्थित थे।जिले में 45 वर्ष अधिक धम्म संस्था के माध्यम से बौद्ध धम्म का कारवां गतिमान करने वाले परम आद. पूरनलाल मेश्राम जी जिन्होंने वर्तमान जिला कार्यकारिणी में संगठक का पद ग्रहण किए वे प्रमुख अतिथियों में मंचासीन थे।समारोह में शाखा में चयनित जिल मूख्यालय सहित विभिन्न तहसीलों के पदाधिकारी शामिल थे,सामूहिक पूजा वंदना के पश्चात सभी अतिथियों ने संगठन,उद्देश्य पदाधिकारियों की जिम्मेदारियों कार्य आदि पर मार्गदर्शन किए,मुख्य अतिथि डॉ.चरनदास ढेंगरे जी ने सभी को बताया कि सामाजिक धार्मिक कार्यों हेतु सभी ने 3 T अर्थात टाइम,टेलेंट,ट्रेजरी यह महापुरुषों की वाणी तथा आदेश है यह सभी को देनी चाहिए,उन्होंने आगे अध्यक्ष,महासचिव,उपाध्यक्ष कोषाध्यक्ष आदि महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी या तथा कार्यों के बारे में जानकारी दी,पूज्य भंते जी ने दि बुद्धिस्ट सोसायटी के कार्यों की प्रशंसा की तथा संस्था के श्रामणेर,केंद्रीय शिक्षक शिविर में भाग लेकर आजीवन संस्था से जुड़ने का संकल्प लेकर सभी को गाथा के माध्यम से आशीर्वाद दिया।अंत में सभी पदाधिकारी यो ने संस्था के पद ग्रहण कर निष्ठा से संस्था के संविधान अनुसार वरिष्ठों का सम्मान करते हुए संस्था के माध्यम से धम्म कार्य गतिमान करते रहेगे ऐसी शपथ ली तथा प्रदेश पदाधिकारी यो ने शपथ दिलाकर सभी का आत्मीय अभिनंदन किया,दिनांक 25/10/2026 को मुंबई मुख्यालय से वरिष्ठ केंद्रीय शिक्षक एवं पदाधिकारी के मार्गदर्शन में एक दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न किए जाने का निर्णय लिया गया।अंत में समापन गाथा के साथ कार्यक्रम को समाप्त किया गया
अभिराज मेश्राम
जिला महामंत्री
BSI बालाघाट


