32.5 C
Jabalpur
September 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जमशेदपुर के मॉल में फायरिंग के चार आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, टोल प्लाजा पर पकड़े गए



जमशेदपुर, 28 सितंबर जमशेदपुर के सोनारी स्थित बिंदल मॉल के उडुपी रेस्टोरेंट में शनिवार दोपहर हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की विशेष जांच टीम ने आरोपियों को छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित एक टोल प्लाजा के पास से पकड़ा। वारदात के बाद आरोपी दो अलग-अलग वाहनों से फरार हुए थे और पुलिस उनकी गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही थी।

पुलिस के अनुसार, वारदात को अंजाम देने के बाद चारों आरोपी दो वाहनों से शहर से बाहर निकले। रास्ते में इनमें से एक वाहन खराब हो गया, जिसके बाद चारों आरोपी दूसरे वाहन में सवार होकर आगे बढ़े। इसी दौरान पुलिस को उनके छत्तीसगढ़ की ओर जाने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर विशेष जांच टीम ने आरोपियों की गतिविधियों को ट्रैक किया और रायपुर टोल प्लाजा के पास घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

इससे पहले पुलिस की अलग-अलग टीमें आरोपियों की तलाश में पश्चिम बंगाल समेत कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थीं। पुलिस ने आरोपियों के भागने के संभावित रास्तों और उनके संपर्कों की भी जानकारी जुटाई। घटना शनिवार दोपहर करीब 1.30 बजे की है।

पुलिस के अनुसार, सोनारी स्थित बिंदल मॉल के उडुपी रेस्टोरेंट में डोमनिक सैमसन, रिजवान, दिलशाद और कृष्णा चौधरी खाना खा रहे थे। इसी दौरान बाइक से तीन नकाबपोश हमलावर वहां पहुंचे। इनमें से दो रेस्टोरेंट के अंदर गए और वहां मौजूद लोगों पर करीब 11 राउंड फायरिंग की। अचानक हुई गोलीबारी से रेस्टोरेंट और मॉल में अफरा-तफरी मच गई। घटना में चार लोग घायल हो गए। सभी को तत्काल इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही कोल्हान डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा, एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से गोली के खोखे और अन्य साक्ष्य जुटाए। मॉल और रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच के दौरान हमलावरों की गतिविधियों और उनके इस्तेमाल किए गए वाहन से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग मिले।

सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के भागने के रास्ते का पता लगाया और उनकी तलाश तेज की। एसएसपी के निर्देश पर गठित विशेष जांच टीम ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को रायपुर के पास से गिरफ्तार किया।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में वारदात के पीछे जमीन के कारोबार और रेलवे ठेकेदारी से जुड़े विवाद की आशंका सामने आई है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

–

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों के 58 लाख विद्यार्थियों को ड्रेस के लिए 600 रुपए मिलेंगे

Newsdesk

एंटीलिया विस्फोटक और मनसुख हिरेन हत्याकांड में सचिन वाझे को जमानत, पांच जिलों में प्रवेश पर रोक

Newsdesk

मंडला रोड पर बिना नंबर की अर्टिगा से आए तीन युवकों ने रोका मालवाहक, शराब के लिए ₹5 हजार न देने पर चालक पर चाकू से हमला

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading