32.5 C
Jabalpur
September 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

हेलमेट-सीट बेल्ट अभियान के पहले दिन 153 चालान, ₹58,100 समन शुल्क वसूला

जबलपुर। यातायात पुलिस ने हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग को लेकर 28 सितंबर से 8 अक्टूबर तक विशेष प्रवर्तन एवं जन-जागरूकता अभियान शुरू किया है। अभियान के पहले दिन बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 92 और सीट बेल्ट नहीं लगाने वाले 61 चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। कुल 153 चालान बनाकर 58 हजार 100 रुपये समन शुल्क वसूला गया।

पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात अखिलेश तिवारी के नेतृत्व में यातायात के तीनों थानों ने प्रमुख चौराहों, मार्गों और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में जांच की। चौथा पुल स्थित गुरु नानक खालसा हायर सेकेंडरी स्कूल में करीब 200 तथा ब्यौहारबाग स्थित एकीकृत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में लगभग 350 विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई।

यातायात पुलिस ने दोपहिया वाहन चालक और पीछे बैठने वाली सवारी से मानक हेलमेट पहनने तथा चारपहिया वाहनों में सभी पात्र सवारियों से सीट बेल्ट लगाने की अपील की है। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने, शराब पीकर वाहन नहीं चलाने और निर्धारित गति सीमा एवं यातायात संकेतों का पालन करने की समझाइश भी दी गई। पुलिस के मुताबिक अभियान का उद्देश्य चालानी कार्रवाई के साथ जिम्मेदार वाहन संचालन और सुरक्षित यातायात संस्कृति को बढ़ावा देना है।

अन्य ख़बरें

मंडला रोड पर बिना नंबर की अर्टिगा से आए तीन युवकों ने रोका मालवाहक, शराब के लिए ₹5 हजार न देने पर चालक पर चाकू से हमला

Newsdesk

उखरी रोड पर पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू और डंडों से हमला, चार नामजद

Newsdesk

रानीताल पेट्रोल पंप के सामने ई-बस ने दो कारों को मारी टक्कर, कोई घायल नहीं

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading