32.5 C
Jabalpur
September 29, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

उखरी रोड पर पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू और डंडों से हमला, चार नामजद

जबलपुर। लार्डगंज थाना क्षेत्र के उखरी रोड स्थित नायक चौक के पास 24 वर्षीय युवक पर चाकू, बेसबॉल के डंडों और लोहे की वस्तु से हमला करने का मामला सामने आया है। घायल आशुतोष सिंह उर्फ आशु को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस चार नामजद आरोपियों की तलाश कर रही है।

शिकायत के मुताबिक 27 सितंबर की रात करीब ढाई बजे आशुतोष सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान अनिकेत नेमा, गन्नू रैकवार, ऋषभ यादव और शैलेष उर्फ बिट्टू मोटरसाइकिल से वहां पहुंचे। आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर अनिकेत ने चाकू से हमला किया, जबकि गन्नू और ऋषभ ने बेसबॉल के डंडों तथा शैलेष ने लोहे की वस्तु से मारपीट की। आसपास के लोगों के बीच-बचाव के लिए पहुंचने पर चारों आरोपी मौके से भाग गए।

लार्डगंज पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 296(ए), 109(1) और 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है। चिकित्सकीय रिपोर्ट, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना की परिस्थितियों एवं आरोपियों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों के 58 लाख विद्यार्थियों को ड्रेस के लिए 600 रुपए मिलेंगे

Newsdesk

एंटीलिया विस्फोटक और मनसुख हिरेन हत्याकांड में सचिन वाझे को जमानत, पांच जिलों में प्रवेश पर रोक

Newsdesk

मंडला रोड पर बिना नंबर की अर्टिगा से आए तीन युवकों ने रोका मालवाहक, शराब के लिए ₹5 हजार न देने पर चालक पर चाकू से हमला

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading