23.4 C
Jabalpur
September 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

कुरई में स्कूली बच्चों की जान से खिलवाड़

नौ सीटर मैक्स वाहन में 24 बच्चे, गैस टंकियां और सामान लादकर दौड़ रही अवैध टैक्सी; यात्री बाहर लटककर कर रहे सफर_कुरई- ग्रामीण अंचलों में संचालित अवैध टैक्सियों में क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने का मामला सामने आया है। कुरई से पिंडरई, पाटन और चंदरपुर की ओर जाने वाले मार्ग पर एक मैक्स वाहन में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों को ठूंस-ठूंसकर ले जाते हुए देखा गया। बताया जा रहा है कि वाहन में करीब 24 स्कूली बच्चे, जिनमें बालिकाएं भी शामिल थीं, सवार थे।

जानकारी के अनुसार उक्त वाहन का क्रमांक MP 22 B 9911 है। वाहन की क्षमता लगभग नौ सीटर बताई जा रही है, लेकिन इसमें क्षमता से कई गुना अधिक बच्चों को बैठाकर परिवहन किया जा रहा था। स्थिति की गंभीरता इस बात से और बढ़ जाती है कि वाहन में गैस की टंकियां सहित अन्य सामान भी लदा हुआ था। वहीं वाहन के अंदर जगह नहीं होने के कारण कुछ यात्री और स्कूली बच्चे वाहन के बाहर लटककर सफर करते दिखाई दिए।

ग्रामीणों का आरोप है कि कुरई से पिंडरई, पाटन और चंदरपुर की ओर जाने वाले मार्गों पर ऐसी कई टैक्सियां नियमों को ताक पर रखकर संचालित हो रही हैं। क्षमता से अधिक बच्चों और यात्रियों को बैठाकर तेज गति से ग्रामीण मार्गों पर वाहन दौड़ाए जा रहे हैं, जिससे किसी भी समय गंभीर हादसा होने की आशंका बनी हुई है।

ग्रामीणों ने संबंधित परिवहन एवं पुलिस विभाग से मामले की जांच कर वाहन की फिटनेस, परमिट, बीमा, चालक के लाइसेंस तथा क्षमता से अधिक सवारी बैठाने सहित अन्य नियमों की जांच किए जाने की मांग की है। साथ ही स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऐसे वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की मांग की गई है।

अन्य ख़बरें

चैत्र नवरात्र में होगा समरसता गरबा महोत्सव

Newsdesk

भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी का पहली बार

Newsdesk

ओमती में चाकूबाजी, बदमाशों ने रास्ते में घेरकर राम को मारा चाकू

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading