23.4 C
Jabalpur
October 1, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

निर्माणाधीन भवन की लिफ्ट का तार टूटा, चार मजदूर घायल



जबलपुर। धनवंतरि नगर स्थित जासूजा सिटी में सोमवार को निर्माणाधीन भवन में काम के दौरान लिफ्ट का तार टूटने से बड़ा हादसा हो गया। अचानक लिफ्ट की मशीन में खराबी आई और तार टूटकर नीचे गिर गया। इस दौरान वहां काम कर रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गए। हादसे में चार मजदूर घायल हुए हैं।
पुलिस के अनुसार हादसे में अहमद, सरजू और मोहन सहित अन्य मजदूरों को चोटें आई हैं। वहीं महिला मजदूर सुनीता प्रजापति निवासी उन्नति नगर की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे उपचार के लिए धनवंतरी नगर स्थित ब्लू स्काई अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मौके पर मौजूद कर्मचारियों के अनुसार निर्माणाधीन भवन में लगी लिफ्ट पहले से खराब थी। इसके तार भी कई जगह से कटे-फटे बताए जा रहे हैं। सोमवार को काम के दौरान लिफ्ट की मशीन में अचानक खराबी आई, जिसके बाद तार टूटकर नीचे गिर गया और वहां काम कर रहे मजदूर उसकी चपेट में आ गए।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने घायलों से घटना की जानकारी लेने के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे में लिफ्ट की खराबी और सुरक्षा मानकों की अनदेखी की बात भी सामने आ रही है। पुलिस निर्माण स्थल पर सुरक्षा इंतजामों और लिफ्ट की स्थिति की जांच कर रही है।

अन्य ख़बरें

चैत्र नवरात्र में होगा समरसता गरबा महोत्सव

Newsdesk

भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी का पहली बार

Newsdesk

ओमती में चाकूबाजी, बदमाशों ने रास्ते में घेरकर राम को मारा चाकू

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading