34.5 C
Jabalpur
October 9, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

घमापुर में दो स्थानों पर सुअरमार बम फेंकने का आरोप, दो लोग घायल

जबलपुर। घमापुर के लालमाटी क्षेत्र में मंगलवार शाम दो अलग स्थानों पर सुअरमार बम फेंकने के आरोप में पुलिस ने प्रकरण दर्ज किए हैं। एक घटना में महिला बाल-बाल बची, जबकि दूसरी घटना में एक व्यक्ति और ऑटो में बैठी महिला सवारी घायल हुई। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

लालमाटी निवासी नीलू चौहान, 42 वर्ष, ने पुलिस को बताया कि शाम करीब साढ़े पांच बजे वे घर के बाहर बैठी थीं। आरोप है कि सोनू दाहिया और गोलू ने जान से मारने की नीयत से उनकी ओर बम फेंका, जो गेट के सामने गिरकर फट गया। शिकायतकर्ता के अनुसार आवाज सुनकर उनके चिल्लाने पर दोनों वहां से भाग गए। इस घटना में किसी के घायल होने की जानकारी नहीं दी गई है।

दूसरी रिपोर्ट गोलू ठाकुर, 38 वर्ष, ने दर्ज कराई। उनके अनुसार शाम करीब साढ़े सात बजे गोपाल होटल चौक पर सोनू दाहिया ने उनकी ओर बम फेंका। वे झुक गए, लेकिन विस्फोट के छर्रे उनके दाहिने हाथ और पास खड़े ऑटो में बैठी महिला के पीठ व पेट में लगे। घमापुर पुलिस ने दोनों मामलों में भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1) सहित विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है।

अन्य ख़बरें

दिल्ली : जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन को पुलिस ने नहीं दी इजाजत, बताई ये वजह

Newsdesk

जेवर एयरपोर्ट अब ‘नरेंद्र मोदी जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ के नाम से जाना जाएगा, योगी कैबिनेट की मुहर

Newsdesk

हनुमानताल में नशे के लिए 500 रुपये मांगने और दो युवकों पर हमला करने का आरोप

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading