25.1 C
Jabalpur
October 10, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

हनुमानताल में नशे के लिए 500 रुपये मांगने और दो युवकों पर हमला करने का आरोप

जबलपुर। हनुमानताल के रविदास नगर क्षेत्र में नशे के लिए 500 रुपये देने से मना करने पर एक युवक और उसके रिश्तेदार पर हमला किए जाने की शिकायत दर्ज हुई है। घटना में दोनों को चोट आने की जानकारी दी गई है।

पुताई का काम करने वाले अमित चौधरी, 20 वर्ष, ने पुलिस को बताया कि 7 अक्टूबर की रात करीब साढ़े नौ बजे वे घर के पास अपने मौसेरे भाई सुधांशु चौधरी के साथ बैठे थे। आरोप है कि लाला चौधरी, करन चौधरी और शुभम चौधरी वहां पहुंचे और गांजा पीने के लिए 500 रुपये मांगे। इनकार करने पर गालीगलौज और हाथापाई शुरू कर दी गई।

शिकायत के अनुसार लाला ने बका जैसी वस्तु से अमित की पीठ पर हमला किया। बीचबचाव करने आए सुधांशु के सिर पर करन ने लाठी से वार किया। तीनों पर जान से मारने की धमकी देकर भागने का भी आरोप है। हनुमानताल पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 119(1), 296(बी), 351(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

अन्य ख़बरें

प्रियांश बिसेन का अंतरराष्ट्रीय आर्म रेसलिंग टूर के लिए चयन
65 किलोग्राम राइट हैंड श्रेणी में भारतीय दल का करेंगे प्रतिनिधित्व

Newsdesk

भगवान को दुल्हा रूप में देख पुलकित हुए श्रद्धालु

Newsdesk

गोहलपुर पुलिस ने पकड़े तीन वाहन चोर, 10 लाख के 9 दुपहिया वाहन बरामद

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading