34.5 C
Jabalpur
October 9, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

रेलवे स्टेशन जा रहे यात्री से ऑटो में चाकू दिखाकर 500 रुपये लूटने का आरोप

जबलपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन जा रहे सिंगरौली निवासी युवक ने ऑटो चालक और उसके साथी पर चाकू से हमला कर 500 रुपये लूटने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता के अनुसार 20 रुपये किराया तय होने के बाद उससे 20 हजार रुपये मांगे गए और विरोध करने पर हमला किया गया।

अमरा, जिला सिंगरौली निवासी दिलकेश शाह, 25 वर्ष, ने पुलिस को बताया कि वे 8 अक्टूबर की रात करीब डेढ़ बजे जबलपुर पहुंचे थे और पुणे जाने के लिए रेलवे स्टेशन जा रहे थे। तीन पत्ती चौराहे पर उन्होंने एक ऑटो रोका। स्टेशन के पास ऑटो रोकने के बाद चालक के साथ बैठे युवक ने पैसे मांगे। दिलकेश का आरोप है कि 20 रुपये देने लगे तो दोनों ने 20 हजार रुपये की मांग की।

शिकायत के अनुसार युवक ने चाकू दिखाकर धमकाया और भागने की कोशिश करने पर दिलकेश की कमर के पास हमला कर जेब से 500 रुपये निकाल लिए। भीड़ जुटती देख दोनों ऑटो से भाग गए। सिविल लाइन पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 118(1), 126(2), 296 बी, 309(6) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की है।

अन्य ख़बरें

दिल्ली : जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन को पुलिस ने नहीं दी इजाजत, बताई ये वजह

Newsdesk

जेवर एयरपोर्ट अब ‘नरेंद्र मोदी जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ के नाम से जाना जाएगा, योगी कैबिनेट की मुहर

Newsdesk

हनुमानताल में नशे के लिए 500 रुपये मांगने और दो युवकों पर हमला करने का आरोप

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading