20.6 C
Jabalpur
October 13, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

महाराजा अग्रसेन की जयंती पर केंद्रीय मंत्री गडकरी और सीएम योगी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली,महाराजा अग्रसेन की जयंती के अवसर पर कई केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्रियों ने शुभकामनाएं दी। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा गया कि ‘सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय’ का संदेश देने वाले युगपुरुष महाराजा अग्रसेन जी की जयंती पर उन्हें अभिवादन और सभी को अग्रसेन जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा गया, “मानवता के कल्याण को अपना परम धर्म मानने वाले युगपुरुष, महाराजा अग्रसेन जी की जयंती की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! ‘सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय’ के अपने पुनीत कार्यों के लिए आप युगों-युगों तक याद किए जाएंगे। आपके पवित्र विचार सर्वदा मानवता का कल्याण करते रहेंगे।”

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “न्याय, समानता व परोपकार को सामाजिक समरसता व लोक-कल्याण का आधार बनाने वाले महाराजा अग्रसेन जी की जयंती पर सादर नमन और सभी प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उनका ‘एक ईंट, एक रुपया’ का लोकमंगलकारी संदेश सहयोग से सामर्थ्य, समरसता से समृद्धि और सामूहिकता से राष्ट्र निर्माण का शाश्वत सूत्र है।” राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लिखा, “समाज में समानता, सेवा और परोपकार की भावना को सुदृढ़ करने वाले महाराजा श्री अग्रसेन जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन! उनके आदर्शों ने समाज को परस्पर सहयोग, श्रम की गरिमा और मानव कल्याण का मार्ग दिखाया।

उनके विचार आज भी सामाजिक समरसता, सेवा और आत्मनिर्भरता के मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा देते हैं।” दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की ओर से सोशल मीडिया पर लिखा गया, “समता, समरसता और लोककल्याण के आदर्शों को समाज में प्रतिष्ठित करने वाले महाराजा अग्रसेन जी की जयंती पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। महाराजा अग्रसेन जी ने सहयोग, सेवा और परोपकार को समाज की शक्ति बनाया। उनके आदर्श हमें सबको साथ लेकर चलने, जरूरतमंदों की सहायता करने और एक सशक्त, समरस एवं समृद्ध समाज के निर्माण की प्रेरणा देते हैं।” हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “वैदिक समाजवाद के प्रवर्तक एवं युगपुरुष महाराजा अग्रसेन जी की जयंती पर उन्हे कोटि-कोटि नमन। ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ के सिद्धांत पर आधारित उनकी समाज व्यवस्था ने समानता, आपसी सहयोग एवं सामूहिक समृद्धि का आदर्श प्रस्तुत किया।

‘एक ईंट, एक सिक्का’ की परंपरा सामाजिक एकता और परस्पर सहयोग का अनुपम उदाहरण है। उनके विचार आज भी उद्यमशीलता, सामाजिक समरसता और जनकल्याण के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।” उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोशल मीडिया पर लिखा, “युगपुरुष महाराजा अग्रसेन जी की जयंती पर सादर नमन एवं आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ की भावना से समाज को एकता, समरसता और सेवा का मार्ग दिखाने वाले महाराजा अग्रसेन जी के आदर्श सदैव मानवता को प्रेरणा देते रहेंगे।” उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “लोककल्याण की भावना को प्रतिष्ठित करने वाले महाराजा अग्रसेन जी की जयंती पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! महाराजा अग्रसेन जी का जीवन सेवा, सहयोग, समरसता और जनकल्याण के आदर्शों का प्रतीक है। उनके द्वारा स्थापित सामाजिक मूल्यों ने समाज को परस्पर सहयोग और समान अवसरों की प्रेरणा दी।”

अन्य ख़बरें

केंद्र ने सभी राज्यों को दिए निर्देश ,अस्पताल के इलाज का खर्च प्रमुखता से प्रदर्शित करें

Newsdesk

लोकतंत्र में विरोध का अधिकार पर जनादेश को बदनाम करने का लाइसेंस नहीं: अनुराग ठाकुर

Newsdesk

कच्छ में दुर्लभ सांपों का जोड़ा मिला, वन विभाग ने कहा-दोनों प्रजातियां बहुत कम देखी गईं

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading