22.4 C
Jabalpur
October 12, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

दुर्गाेत्सव पर्व पर साम्प्रदायिक सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय के मार्गदर्शन मे ओमती, बेलबाग, कोतवाली, हनुमानताल गोहलपुर के संवेदनशील मार्ग पर किया गया पैदल फ्लैग मार्च


नवरात्रि एवं दुर्गाेत्सव पर्व पर साम्प्रदायिक सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु आज दिनांक 11-10-26 केा शाम 6 बजे पुलिस अधीक्षक जबलपुर, श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के मार्गदशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर डॉ आयुष जाखड़ (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनीष भारद्वाज़ (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-2 सुश्री पल्लवी शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री अखिलेश तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री बी.एस. गोठरिया के नेतृत्व में एक फ्लैग मार्च पुलिस कन्ट्रोलरूम जबलपुर से निकाला गया।

फ्लैग मार्च मे समस्त नगर पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस अधीक्षक तथा शहर के  थाना प्रभारी थाने के बल के साथ एवं रक्षित निरीक्षक श्री जय प्रकाश आर्य पुलिस लाईन के अतिरिक्त बल के साथ मौजूद रहे।
  फ्लैग मार्च पुलिस कन्ट्रोलरूम से प्रारम्भ होकर  घंटाघर, बड़ी ओमती, भरतीपुर, गलगला, फूटाताल, सराफा चौक, कोतवाली थाने के सामने से मिलौनीगंज, मछली मार्केट, नालबंद मोहल्ला, बूढी खेरमाई, चार खम्बा, बेनी सिंह की तलैया से गोहलपुर तिराहा पर समाप्त हुआ।

अन्य ख़बरें

बूढ़ी खेरमाई मंदिर के पास दुकानों को लेकर विवाद, दो पक्ष आमने-सामने

Newsdesk

बाइक को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल

Newsdesk

*MANIT के एम.प्लान प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने जबलपुर शहर का व्यापक शहरी सर्वेक्षण किया

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading