20.6 C
Jabalpur
October 13, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

अंधश्रद्धा से मुक्ति वैज्ञानिक दृष्टिकोण की स्वीकृति- बी.एच.गायकवाड मुंबई


संस्था के माध्यम से किए जाने वाले धम्म कार्य को सभी प्राथमिकता दे-डॉ.चरनदास ढेंगरे
दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया मप्र  शाखा की  समीक्षा बैठक एवं अंधश्रद्धा निर्मूलन शिविर सम्पन्न
भोपाल मुख्यालय में आयोजित संस्था की दक्षिण एवं उत्तर राज्य शाखा की आवश्यक बैठक एवं अंधश्रद्धा निर्मूलन शिविर का आयोजन संस्था के राष्ट्रीय सचिव एवं मप्र के पालक मंत्री आद.बी.एच.गायकवाड  गुरुजी मुंबई के मुख्यातिथ्य में,डॉ.चरनदास ढेंगरे जी अध्यक्ष मप्र राज्य शाखा दक्षिण की अध्यक्षता में ,आद.आर.सी.दिवाकर जी अध्यक्ष उत्तर के स्वागत अध्यक्षता में सम्पन्न हुई

सूत्र संचालन मप्र दक्षिण के महामंत्री डॉ.उत्तम प्रधान सर इंदौर एवं उत्तर के महामंत्री सतेंद्र बौद्ध ग्वालियर द्वारा किया गया था इस समारोह के विशेष अतिथि बी.सी.सहारे जी कोषाध्यक्ष द,संतोष गवले जी उपाध्यक्ष मप्र,लखन कुमार दैलवार कोषाध्यक्ष मप्र उत्तर,हेमलता ताईं डोंगरे उपाध्यक्ष मप्र,राजकपूर कामडे जी प्र.कार्य सचिव एवम अन्य पदाधिकारी तथा बालाघाट के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार मेश्राम जी,प्रमिला ताई चौहान जिला उपाध्यक्ष सहित 14 जिलों के एवं प्रदेश पदाधिकारी शामिल रहे
इस आयोजन को सफल बनाने में भोपाल शाखा जिलाध्यक्ष दिलीप बनकर,महासचिव शोभित जुमडे,कोषाध्यक्ष कौतिक राव राउत एवं पूरी टीम ने भरपूर सहयोग किया। शिविर में अंधश्रद्धा प्रशिक्षण शिविर अंधश्रद्धा एवं श्रद्धा विषय पर  डॉ उत्तम प्रधान जी ने,अंधश्रद्धा एक सामाजिक समस्या विषय पर संस्था के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.चरनदास ढेंगरे जी ने होनेवाले दुष्परिणाम एवं अंधश्रद्धा दूर करने के उपायों पर प्रबोधन किए,राशि भविष्य क्या हे,अंधश्रद्धा एवं भोदूगिरी के प्रकार पर गायकवाड गुरुजी ने विस्तृत रूप से प्रबोधन किए उन्होंने आगे बताया कि अंधश्रद्धा की मुक्ति वैज्ञानिक दृष्टिकोण से ही हो सकती है।

दूसरे दिन अर्थात 11 अक्टूम्बर को संस्था के दोनों राज्य दक्षिण एवं उत्तर की आवश्यक समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई इस अवसर पर बैठक में पांढुर्ना जिला शाखा के जिला संयोजक की नियुक्ति,दिनांक 29 नवंबर को सांची महोत्सव सम्पन्न कराने जाकी रूपरेखा बनाई गई जिसमे  प्रत्येक जिला शाखा को 10,000/एवं प्रत्येक प्रदेश पदाधिकारी यो को 1000/रूपये सांची महोत्सव सम्पन्न कराने हेतु दिनांक 10/11/2026 तक जमा करना,विभिन्न जिला शाखा ओ में धम्म प्रशिक्षण शिविर आयोजन की रूपरेखा,मप्र राज्य शाखा दक्षिण एवं उत्तर का पुनर्गठन(निर्वाचन) जनवरी 2027 मे सम्पन्न कराने सहित अन्य विभिन्न विषयों पर प्रस्ताव पारित किए गए,इस अवसर पर डॉ. ढेंगरे जी ने सभी पदाधिकारियों को संस्था के माध्यम से किए जाने वाले धम्म कार्य को प्राथमिकता देने को कहा तथा वर्ष 202627 के लक्ष्य को निर्धारित समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए

राजकपूर कामडे
प्रदेश कार्य सचिव
BSI मप्र

अन्य ख़बरें

बूढ़ी खेरमाई मंदिर के पास दुकानों को लेकर विवाद, दो पक्ष आमने-सामने

Newsdesk

बाइक को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल

Newsdesk

*MANIT के एम.प्लान प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने जबलपुर शहर का व्यापक शहरी सर्वेक्षण किया

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading