22.4 C
Jabalpur
October 15, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

ट्रैफिक मैनेजमेंट सुधरेगा, डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन होगा शत-प्रतिशत


*आउटडोर मीडिया पॉलिसी के 100 प्रतिशत पालन कार्यवाही होगी सुनिश्चित, उल्लंघन करने वाली एजेंसियों के विरूद्ध की जायेगी कार्रवाई* *स्वच्छता व्यवस्था पर निगम का फोकस, गार्वेज ट्रांसफर स्टेशन की समीक्षा*
जबलपुर। शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने की दिशा में नगर निगम लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने समीक्षा बैठक आयोजित की, जिसमें शहर के ट्रैफिक मैनेजमेंट, आउटडोर मीडिया पॉलिसी, गार्वेज ट्रांसफर स्टेशन (जी.टी.एस.) तथा डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण की व्यवस्थाओं की समीक्षा कर विभागीय प्रमुखों से विस्तृत रूप से प्रगति की जानकारी ली। बैठक में निगमायुक्त ने निर्देश दिए कि शहर के यातायात को सुगम बनाने के लिए ट्रैफिक मैनेजमेंट की व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जाए। साथ ही, आउटडोर मीडिया पॉलिसी का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि शहर की दृश्य सुंदरता बनी रहे। उन्होंने निर्देशित किया कि निर्धारित नियमों के विपरीत काम करने वाली और अवैध होर्डिंग्स-विज्ञापनों में लिप्त एजेंसियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाए।
बैठक में स्वास्थ्य अमले को निगमायुक्त ने सफाई तंत्र को और अधिक मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर के प्रत्येक वार्ड में शत-प्रतिशत डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन अनिवार्य रूप से लागू रहे और गार्वेज ट्रांसफर स्टेशनों पर कचरे का वैज्ञानिक व समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। समीक्षा बैठक में अपर आयुक्त देवेन्द्र सिंह चैहान, व्ही.एन. बाजपेयी, उपायुक्त संभव अयाची तथा कार्यपालन यंत्री जी.एस. मरावी, नवीन लोनारे और शैलेन्द्र कौरव, जागेन्द्र सिंह सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

व्हीव्ही-जी रामजी योजना के तहत प्रत्येक क्लस्टर में एक ग्राम पंचायत को मॉडल के रूप में विकसित करें- कलेक्टर पार्थ जायसवाल

Newsdesk

चन्देरी, महेश्वरी साड़ी सहित अन्य उत्पादो का लोगो ने किया क्रय

Newsdesk

बिटोड़ी में अवैध शराब के अड्डों पर आबकारी विभाग का छापा

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading