21.1 C
Jabalpur
October 16, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

पश्चिम मध्य रेल ने सितंबर में अर्जित किया 466.79 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड राजस्व


पिछले वर्ष की तुलना में 15.69 प्रतिशत की वृद्धि, अप्रैल से सितंबर तक कमाए 3030.46 करोड़ रुपये
जबलपुर। पश्चिम मध्य रेल ने माल यातायात में वृद्धि दर्ज करते हुए चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। रेलवे ने सितंबर 2026 में माल यातायात से 466 करोड़ 79 लाख रुपये का ऑरिजिनेटिंग राजस्व अर्जित किया। यह पिछले वर्ष सितंबर में प्राप्त 403 करोड़ 47 लाख रुपये की तुलना में 15.69 प्रतिशत अधिक है। वहीं, रेलवे बोर्ड द्वारा निर्धारित 453 करोड़ 8 लाख रुपये के लक्ष्य से भी यह उपलब्धि 3.03 प्रतिशत अधिक रही।
पश्चिम मध्य रेल के जबलपुर, भोपाल और कोटा मंडलों ने बेहतर परिचालन एवं ग्राहक-केंद्रित सेवाओं के माध्यम से इस उपलब्धि में योगदान दिया।
जबलपुर मंडल का सर्वाधिक योगदान
सितंबर 2026 में मंडलवार माल यातायात राजस्व में जबलपुर मंडल ने 306 करोड़ 73 लाख रुपये अर्जित किए। भोपाल मंडल का योगदान 88 करोड़ 1 लाख रुपये और कोटा मंडल का योगदान 72 करोड़ 5 लाख रुपये रहा।
छह माह में 8.66 प्रतिशत की वृद्धि
चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में अप्रैल से सितंबर तक पश्चिम मध्य रेल ने माल यातायात से कुल 3030 करोड़ 46 लाख रुपये का ऑरिजिनेटिंग राजस्व अर्जित किया है। पिछले वित्तीय वर्ष की समान अवधि में यह राशि 2789 करोड़ 4 लाख रुपये थी। इस प्रकार छह माह की अवधि में राजस्व में 8.66 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
पश्चिम मध्य रेल की यह उपलब्धि माल परिवहन क्षेत्र में बेहतर परिचालन, बढ़ते यातायात और ग्राहक-केंद्रित सेवाओं की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। रेलवे द्वारा तीनों मंडलों में माल यातायात को बढ़ावा देने के प्रयास जारी हैं।

अन्य ख़बरें

व्हीव्ही-जी रामजी योजना के तहत प्रत्येक क्लस्टर में एक ग्राम पंचायत को मॉडल के रूप में विकसित करें- कलेक्टर पार्थ जायसवाल

Newsdesk

चन्देरी, महेश्वरी साड़ी सहित अन्य उत्पादो का लोगो ने किया क्रय

Newsdesk

बिटोड़ी में अवैध शराब के अड्डों पर आबकारी विभाग का छापा

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading